जल्द ही पंचकर्म चिकित्सा पर भी मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम, आयुष मंत्रालय के प्रयास लाएंगे रंग

जल्द ही पंचकर्म और बस्ती जैसी चिकित्सा पद्धतियों (Medical systems like Panchakarma and Basti) पर भी इंश्योरेंस क्लेम मिल सकेगा। आयुष अस्पतालों की चिकित्सा पद्धतियों (Medical systems of AYUSH hospitals) को भी इंश्योरेंस के दायरे में लाने के लिए आयुष मंत्रालय ने सभी आयुष अस्पतालों को इंश्योरेंस कंपनियों के साथ एक चर्चा आयोजित की है। जिसमें पंचकर्म समेत अन्य चिकित्सा पद्धतियों को भी इंश्योरेंस के दायरे में लाने के लिए बातचीत की गई। जनरल इंश्योरेंस कमेटी को करीब 300 आयुष के पैकेज दिए गए हैं, जिनको इंश्योरेंस के दायरे लाया जाएगा। इसमें से 48 पैकेज इंश्योरेंस कंपनियों ने मंजूर कर लिए हैं।

बैठक के बाद आयुष सचिव ने बताया कि हम इंश्योरेंस को आयुष क्षेत्र में बड़े स्तर पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हमने इसके लिए इंश्योरेंस कंपनियों के साथ के साथ एक चर्चा की थी, सभी इंश्योरेंस कंपनियां भी यहां आई हैं। इसके साथ टीपीए भी आए हैं। काफी स्टार्टअप भी आए हैं, जो इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आयुष क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए हम कई तरह से काम कर रहे हैं। हम आयुष क्षेत्र में काम कर रहे प्रेक्टिशनर्स की कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे ही आयुष क्षेत्र के लिए इंश्योरेंस पैकेज को स्टैडर्डाइज करने के लिए हम इंश्योरेंस कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही विदेशों से काफी बड़ी संख्या में मरीज आयुष क्षेत्र में इलाज के लिए आते हैं। इसको देखते हुए विदेशी इंश्योरेंस कंपनियों को भी हम साथ लेकर चलना चाहते हैं, ताकि भारत में आयुष में इलाज कराने वालों को मदद मिल सके।

आयुष सचिव ने बताया कि जहां भी इंश्योरेंस आता है, उस सेक्टर में बड़ी ग्रोथ होती है। इसको देखते हुए ही हम कोशिश कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के पैकेज इंश्योरेंस कंपनियों को दें। ताकि जो मरीजों को इंश्योरेंस क्लेम में आसानी हो।

  • kartik Upadhyaya

    Kartik has been working in journalism for the past nine years, with a strong focus on the integration of technology in traditional medicine. He writes extensively and effectively about how technological advancements are shaping and transforming the field of Ayurveda. He has been consistently covering technology-driven developments in Ayurveda, and his articles are widely read for their clarity, insight, and relevance.

    Related Posts

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    The Ministry of Ayush, in collaboration with MDNIY and Habuild, set a Guinness World Record for the highest number of viewers on a YouTube Live yoga stream during the global…

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 34 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    • By एसk
    • May 20, 2026
    • 100 views
    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?