MLR Ayurveda Collage: छात्रों से एडवांस फीस लेकर भी कॉलेज में नहीं है पढ़ाने वाले टीचर्स, NCISM की अनदेखी

MLR Ayurveda Collage: देश में आयुर्वेद में शिक्षा, दवाएं और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर (Education, medicines and other infrastructure in Ayurveda) को लेकर बेशक केंद्र सरकार बेशक प्रयास कर रही हो, लेकिन आयुर्वेद के प्राइवेट कॉलेज अभी भी छात्रों से फीस लेकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के चरखी दादरी में एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में सामने आया है, जहां तीन साल की एडवांस फीस जमा करवाने के बावजूद कॉलेज में टीचर्स ही नहीं है। इसको लेकर छात्रों व अभिभावकों ने कॉलेज में हंगामा किया।

हंगामा कर रहे छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कक्षाओं का बहिष्कार (Boycott of classes) करके यूनिवर्सिटी में शिकायत देने की बात कही है। एक छात्रा ने बताया कि हमारी तीन साल की फीस कॉलेज ने ले ली है, लेकिन हमें अभी दूसरे साल में ही प्रमोट किया गया है। पिछले एक महीने से कॉलेज में कोई क्लास नहीं लग रही है। अब हम इसपर अपने अभिभावकों को कॉलेज लेकर आए हैं तो हमारे साथ ही बदतमीजी की जा रही है। यह मुद्दा उठाने के कारण हो सकता है कि हमारे प्रेक्टिकल के मार्क्स भी ना लगाए जाएं। लेकिन हमें मज़बूर किया गया कि हम अपने माता पिता को कॉलेज में लेकर आएं।

बड़ी बात यह है कि नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन (NCISM) भी प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेजों की स्क्रूटनी करने के बाद ही एडमिशन का कोटा जारी करता है, साथ ही समय समय पर इंस्पेक्शन भी करता है, लेकिन इसके बाद भी बहुत से प्राइवेट कॉलेज अभी भी छात्रों को ढंग से नहीं पढ़ा रहे हैं, ऐसे में अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर्स पैदा नहीं होंगे और सरकार का लोगों से आयुर्वेद पर भरोसा करने की कवायद फेल होने लगेगी। साथ ही अब बीएएमएस की डिग्री लेने के बावजूद भी मेडिकल रजिस्ट्रेशन तभी मिलेगा, जबकि वो रजिस्ट्रेशन वाली परीक्षा को पास कर लेगा, ऐसे में छात्रों के भविष्य पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Related Posts

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    नई दिल्ली। एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और यूनानी चिकित्सा की समृद्ध परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (IMA-AYUS) द्वारा यूनानी दिवस 2026 का भव्य…

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    President Droupadi Murmu inaugurated the National Arogya Fair 2026 in Shegaon, Maharashtra, highlighting the role of AYUSH systems in holistic healthcare. The event, organized by the Ministry of AYUSH, brought…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    • By एसk
    • February 26, 2026
    • 84 views
    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    50 प्रतिशत लोग अब आयुर्वेद से कराते हैं इलाज: वैद्य राजेश कटोचा

    50 प्रतिशत लोग अब आयुर्वेद से कराते हैं इलाज: वैद्य राजेश कटोचा

    शरीर में हो रहा है बार बार दर्द तो कैसे करें ठीक

    शरीर में हो रहा है बार बार दर्द तो कैसे करें ठीक