Nasyam चिकित्सा के जरिए किन किन बीमारियों से पाई जा सकती है निजात

इन दिनों स्वास्थ्य के लिए आज से जुकाम अधिकांश लोगों को होता ही रहता है, लेकिन इस जुकाम को अधिकांश लोग इतना आम मानते हैं कि वह इसके इलाज को लेकर ध्यान नहीं देते हैं। इसकी वजह से जुकाम धीरे-धीरे करके सिर दर्द से लेकर दिमाग से संबंधित अन्य बीमारियों को भी जन्म देता है। इसलिए आयुर्वेद में इससे जुड़ी बीमारियों के लिए एक बहुत ही कारगर चिकित्सा है, जिसका नाम है नस्य चिकित्सा (Nasyam)। यह एक आयुर्वेदिक डिटाक्सिकेशन (Ayurvedic detoxification therapy) थैरेपी है। जिसमें नाक के द्वारा औषधीय को डालकर नाक और गले के पूरे रास्ते को साफ किया जाता है यह बहुत ही कारगर चिकित्सा पद्धति है जिससे बहुत सारी बीमारियां ठीक हो जाती है।

आयुर्वेदाचार्य कृतिका के मुताबिक नस्य चिकित्सा से सिर दर्द और तनाव काफी हद तक दूर हो जाते हैं। यह याददाश्त को भी बेहतर करता है, साथ ही साथ सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारियों में भी बहुत आराम देता है। जिन लोगों को नजर की समस्या है, यानी की आंखों की समस्या है, उनको भी नस्य चिकित्सा से बहुत अधिक लाभ मिलता है और मॉडर्न युग में बहुत सारे आयुर्वेदिक अस्पतालों में इस चिकित्सा के लिए मरीज आते ही रहते हैं।

कोरोना के समय भी नस्य चिकित्सा को लेकर काफी चर्चा हुई थी और बहुत सारे लोगों ने कोरोना से बचने के लिए इस चिकित्सा को अपनाया था। इस चिकित्सा में औषधि तेल, घी, पाउडर, कच्ची जड़ी बूटियां का रस, शहद, दूध, नमक और पानी मिलाकर एक औषधीय काढ़ा तैयार किया जाता है और फिर इस काढ़े को नाक में उपयोग लायक बनाकर इसको नाक में डाला जाता है। इस काढ़ें से नाक और गले के बीच में जितनी भी परेशानियां होती हैं, वह धीरे-धीरे करके खत्म होने लगती है और व्यक्ति को कंधे से ऊपरी भाग में जितनी भी समस्याएं होती हैं उन सब में लाभ मिलता है।

  • Related Posts

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27. Check eligibility, August 31 deadline, curriculum and career opportunities. New Delhi: The All India Institute of Ayurveda (AIIA),…

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके