Almonds: जानिए बादाम खाने का सही तरीका, छीलकर या बिना छीले 

Right way to eat almonds : बादाम (Almonds) काफी पॉष्टिक आहार होता है. माना जाता है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है. कई लोग रेगुलर बादाम का सेवन करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार बादाम मीठे बादाम खाने से वात दोष शांत होता है. इसके अलावा ये ऊतकों को मजबूत रखने के साथ स्किन को जवां बनाए रखता. क्या आप जानते हैं बादाम खाने का सही तरीका क्या है? कई लोग बादाम को छीलकर खाते हैं, वहीं कुछ लोग इसको दूध या पानी में भिगोकर खाते हैं. लेकिन बादाम को खाने का सही तरीका क्या है ये हम आपको बताने जा रहे हैं.

भिगोकर और छीलकर ही खाने चाहिए बादाम

आपको ऑर्गैनिक बादाम खरीदने चाहिए. चूंकि बादाम का छिलके का पाचन मुश्किल होता है इसलिए आयुर्वेद में बादाम भिगोकर छिलका निकालकर बादाम खाने की सलाह दी गई है. बादाम को छीलकर खाने से ये अच्छे से पच जाते हैं. बादाम को ऐसे खाने से उसमें छिपे सभी पोषक तत्व शरीर को लगते हैं. बता दें,  बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है.

सूखे बादाम खाने से बढ़ती है पित्त की मात्रा

बादाम को बिना भिगोए और छीले बगैर खाने से खून में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है. बादाम खाने का सबसे बेस्ट तरीका है उसे गुनगुने पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें और सुबह छीलकर खा लें. बादाम के साथ आप किशमिश और खजूर भी खा सकते हैं. आप एक दिन में करीब 10 बादाम खा सकते हैं.

खाली पेट नहीं खाने चाहिए बादाम

खाली पेट कभी बादाम नहीं खाने चाहिए. खाली पेट बादाम खाने से पित्त बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैंअगर खाली पेट हैं तो सब्जियों और फल के साथ बादाम खा सकते हैं.

बादाम के छिलके में होता है टैनिन

बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है. जब आप बादाम भिगोते हैं तो छिलका आसानी से निकल जाता है. छिलका निकलने के बाद उसके सारे पोषक तत्व का लाभ आपको मिल जाता है.

ये होते हैं फायदे

बादाम एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. भीगे हुए बादाम के नियमित तौर पर सेवन करने पर वजन घटाने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा भीगे बादाम में विटामिन B17 और फोलिक एसिड भी पाए जाते हैं, जो कैंसर से सुरक्षि‍त रखने में मददगार हैं और ये शरीर में ट्यूमर की वृद्धि रोक सकता है. 

  • Related Posts

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Discover how India’s “Ayurveda Aahara” initiative by FSSAI and Ministry of Ayush is standardizing traditional dietary knowledge with modern food safety for a healthier future. भारत के पारंपरिक और आयुर्वेदिक…

    Ayurvedic Rose Water Benefits: पेट और स्किन के लिए वरदान गुलाबजल

    “Discover the miraculous benefits of Rose Water (Gulab Ark) in Ayurveda. Learn how this cooling elixir balances Pitta dosha, rejuvenates skin, soothes eyes, and promotes mental calmness.” आयुर्वेद के अनुसार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 29 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 124 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”