JointArthritis Pain : जोड़ों का दर्द में पाए आराम , अब सर्दियों में कोई दिक्कत नहीं 

Knee Pain : Arthritis Pain Home Remedies: ऐसे बहुत से घरेलू उपाय हैं जो सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं. इन नुस्खों को अपनाना बेहद आसान है. 

Joint Pain In Winters : सर्दियां आते ही ऐसा लगने लगता है जैसे शरीर का हर दबा हुआ दर्द एकबार फिर उठने लगा है. बुजुर्गों को खासतौर से सर्दियों में घुटनों में दर्द (Knee Pain) की शिकायत होती है. इससे जोड़ों में कड़ापन भी हो जाता है और उठने-बैठने में दिक्कत होती है सो अलग. ऐसे में घर की कुछ चीजें बेहद काम आती है. इन घरेलू नुस्खों को अपनाने पर घुटनों के तेज दर्द में आराम मिल जाता है, साथ ही कुछ देर के लिए नहीं बल्कि लंबे समय तक दर्द से निजात मिल जाता है और दर्द दबने लगता है सो अलग. ये नुस्खे आर्थराइटिस के दर्द (Arthritis Pain) को भी दूर करते हैं.

घुटनों में दर्द के घरेलू उपाय | Joint Pain Home Remedies 

हल्दी का लेप 


औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी घुटनों का दर्द खींच लेती है. एक कटोरी में हल्दी (Turmeric) लेकर उसमें पानी मिलाकर लेप बना लें. इस लेप को घुटनों पर कुछ देर लगाए रखने के बाद धो लें. यह लेप दर्द को खींचने का काम करता है. 

तेल और लहसुन 


सरसों का तेल घुटनों की मालिश करने के लिए अच्छा है. कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें कुछ कलियां लहसुन के तेल की डाल लें. इस तेल को कुछ देर पकाने के बाद अलग रख दें. जब भी घुटनों की मालिश करनी हो इस तेल को हल्का गर्म करें और इस्तेमाल करें. 


धूप सेंके 


कई बार विटामिन डी की कमी भी हड्डियों को कमजोर बना देती है. हड्डियों को मजबूती के लिए कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की भी जरूरत होती है. इसलिए सर्दियों में घर के अंदर रजाई में घुसे रहने के बजाय धूप में बैठकर धूप की गर्माहट लें. 


खानपान का रखें ख्याल 


अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करें जो पोषक तत्वों से भरी हों. आप विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन डी से भरपूर डाइट ले सकते हैं. मछली, अदरक, सोयाबीन, सूखे मेवे और बीजों को भरपूर मात्रा में खाएं. 


अदरक की चाय 


गर्म पानी में अदरक के टुकड़े डालकर उबाल लें. इस पानी को कप में छानें और चाय की तरह चुस्कियां लेकर पिएं. इस चाय को दर्द कम करने के लिए पिया जाता है. जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को यह चाय दूर कर देती है.

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    Explore the spiritual significance of Panch Kedar in Uttarakhand’s Garhwal Himalayas. Discover the Mahabharata connection, Lord Shiva’s divine forms, karma liberation, and the path to moksha. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके