Ayurved: मीट और अंडे की बजाए खाएं यह तो मिलेगा भरपूर प्रोटीन

Ayurved: मार्डन मेडिसिन में प्रोटीन की जरुरतें पूरा करने के लिए अंडे और मीट खाने के लिए कहा जाता है, लेकिन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में बहुत सारे ऐसे खाने के उत्पाद हैं, जोकि प्रोटीन की जरुरतों को ना सिर्फ पूरा कर सकते हैं, बल्कि वो पचने में भी अंडे और मीट की तुलना में बहुत बेहतर हैं। अंडे में सिर्फ 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि भारतीय खाने में बहुत सारे ऐसे शाकाहारी उत्पाद हैं, जोकि प्रोटीन का भंडार हैं।
किसी व्यक्ति को एक दिन में 50 ग्राम से लेकर 84 ग्राम तक प्रोटीन की जरुरत होती है, अगर आप शाकाहारी हैं तो हम आपको बताते हैं कि किन किन शाकाहारी उत्पादों में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है।
पनीर
दूध से बना हुआ पनीर प्रोटीन का भंडार है, जिसको आसानी से घर में ही तैयार भी किया जा सकता है। जिसकी सब्जी से लेकर बहुत अलग अलग डिश बनाई जा सकती हैं, जिनको बच्चों से लेकर बड़े आसानी से खाते हैं। एक आधा कप पनीर में 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए खाने में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पनीर बहुत ही बेहतर उत्पाद है।

बादाम
बादाम की गिरी और इसके तेल से लेकर बटर तक सभी में बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सुबह सुबह अगर आपने पांच भीगी हुई बादाम की गिरियां खा ली तो समझिए आपकी काफी मात्रा में प्रोटीन जरुरतें पूरी हो गई। इसमें 10 ग्राम से अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ साथ अन्य मिनिरल भी पाए जाते हैं।

सीताफल के बीज
आजकल बाजार में पम्पकिन सीड्स यानि सीताफल के बीज को खाने का काफी चलन बना हुआ है, दरअसल यह बीज प्रोटीन और दूसरे खनीजों का भंडार होता है, जिसके बारे में अब लोगों में जानकारी बढ़ी है, इसलिए लोग अब पम्पकिन सीड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, यह प्रोटीन के लिए बहुत ही बेहतर है। साथ ही साथ इसमें जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, पोटाशियम और सेलियम जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जोकि शरीर के लिए थोड़ी मात्रा में लेकिन जरुरी होते हैं।

  • Related Posts

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yug Sanskriti Nyas and Vriddhcare Foundation organized a special International Yoga Day 2026 program for senior citizens at Mata Rambeti Old Age Home, promoting healthy ageing through yoga, meditation, and…

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    The Ministry of Ayush, in collaboration with MDNIY and Habuild, set a Guinness World Record for the highest number of viewers on a YouTube Live yoga stream during the global…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 61 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा