Almond use in Ayurveda: शक्ति का ख़जाना है बादाम, दिमागी कमज़ोरी में विशेष फायदेमंद

Almond use in Ayurveda: भारत में बादाम बहुतायत में खाया जाता है। अक्सर बादाम को ताकत या शक्ति का स्रोत भी कहा जाता है। आयुर्वेद में भी बादाम के बहुत सारे उपयोग हैं। ये आंखों, दिमाग से लेकर शरीर में वीर्य बढ़ाने और अन्य कमज़ोरियों में भी उपयोगी बताया गया है।
दुनिया में सबसे ज्य़ादा बादाम का उत्पादन अमेरिका का कैलिफोर्निया में होता है। लेकिन ये ईरान, अफगानिस्तान और भारत में पैदा होता है। भारत में बादाम कश्मीर में पैदा होता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) और यूएसडीए (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) के अनुसार,बादाम की सौ ग्राम मात्रा में 269 मिलीग्राम कैल्शियम, 3.71 मिलीग्राम आयरन और 25.63 मिलीग्राम विटामिन-ई भी पाया जाता है। इसके साथ साथ इसमें बहुत सारे अन्य मिनिरल भी पाए जाते हैं। लेकिन मार्डन साइंस के बादाम की विशेषताएं बताने से सैकड़ों सालों पहले आयुर्वेद में बादाम के इन्हीं गुणों के कारण इन्हें शक्ति का ख़जाना कहा गया है। बहुत सारी दवाओं के तौर पर बादाम का उपायोग किया जाता है।
आयुर्वेद में बादाम को “वातादमज्जा मधुरो वृष्ण:” कहा गया है। यानि बादाम खाने में मीठा है और शरीर में पोषक तत्वों को बढ़ाने वाला है और शक्ति बढ़ाता है।
बच्चों को ताकत की जरुरत होती है। इसलिए आयुर्वेद में बच्चों को एक बादाम की गिरी भिगोकर अगले दिन सुबह दूध के साथ देने के लिए कहा जाता है। इससे बच्चों को होने वाली बहुत सी परेशानियां दूर रहती है। बादाम दिमागी परेशानियों को दूर करने और यारदाश्त बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है। इसको भिगोकर लगातार दूध के साथ खाने से दिमाग की ताकत बढ़ती है।

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure is known as a silent killer that can damage the body without visible symptoms. Learn its causes, risks, and Ayurvedic lifestyle tips for better heart health. उच्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 108 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 101 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा