Ayurveda food expo: जयपुर में आयोजित होगा पहला आयुर्वेदिक फूड एक्सो

Ayurveda food expo: जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) अपनी तरह का पहला आयुष एक्सपो-फूड फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 11 से 13 मार्च को होने जा रहे, इस फूड फेस्टिवल में देशभर से आयुर्वेदिक उत्पादों और हेल्थ फूड के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए स्टॉल बुक करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है।

यहां एक स्टॉल की बुकिंग के लिए निजी कंपनियों से जहां 5 हज़ार रुपये प्रति दिन का किराया लिया जाएगा, वहीं सरकारी और एनजीओ को मुफ्त स्टॉल दिया जाएगा।
देशभर में इन दिनों आयुर्वेदिक उत्पादों और उसके इलाज़ को लेकर काफी काम चल रहा है। मोदी सरकार के आयुष विभाग को मंत्रालय का दर्जा देने और बजट में ख़ासी बढ़ोतरी होने के बाद इस क्षेत्र में काफी रिसर्च, इलाज और दवाओं के स्टैंडर्ड को लेकर मानक तैयार हो रहे हैं। साथ ही साथ आम लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम भी हो रहे हैं


इस एक्सपो में देशभर की आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली कंपनियां, कॉलेज और एनजीओ भी भाग लेंगे। देश में आयुष उत्पादों का कुल टर्नओवर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। जिसको और बढ़ाने के लिए सरकार और विभिन्न संस्थान इस तरह के आयोजन कर ना सिर्फ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि कंपनियों को कारोबार करने का और अपने क्षेत्रों के अन्य लोगों से मिलने का मौका भी तैयार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    NMPB CEO Dr. Mahesh Dadhich inaugurated ‘Arogya Vatika’ at the Embassy of Nepal, New Delhi, on the occasion of Nepali New Year 2026. भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और…

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    AYUSH Joint Secretary Monalisa Das represented India at an international traditional medicine conference in Iceland, highlighting Ayurveda, Yoga, and holistic healthcare while exploring global collaborations. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 29 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 124 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”