प्रदेश में किया जाएगा आयुष बोर्ड का गठन, बोर्ड में होंगे डीजी और निदेशक

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत चिकित्सा को बढ़ावा देन के लिए बड़ा फैसला किया है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा और योग पद्धति से जुड़ी संस्थाओं के संचालन और इस विधा के चिकित्सकों के पंजीयन के लिए प्रदेश में एकीकृत “आयुष बोर्ड” के गठन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में ये दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान में आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के लिए तीन अलग-अलग बोर्ड चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इन सभी को एकीकृत कर एक बोर्ड के तहत लाने के निर्देश दिए। इससे नए संस्थानों की स्थापना और विकास की प्रक्रिया आसान होगी और डिग्री प्राप्त डॉक्टरों के पंजीकरण में भी आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं में योग और प्राकृतिक चिकित्सा में करियर बनाने की इच्छा बढ़ी है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थानों की स्थापना के लिए निजी क्षेत्र से भी प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं।

ऐसे में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थाओं के नियमन तथा आयुष बोर्ड के तहत चिकित्सकों के पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित आयुष बोर्ड की अध्यक्षता महानिदेशक करेंगे, जबकि आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और योग और प्राकृतिक चिकित्सा प्रणालियों के विभिन्न निदेशक स्तर के अधिकारी इस प्रणाली को चलाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि संस्थानों के लिए निर्धारित मानकों को व्यावहारिक बनाया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश तेजी से स्वास्थ्य पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा प्रणालियों को प्रोत्साहित करना इस दिशा में बहुत उपयोगी होगा। प्रदेश में स्थापित होने वाले नए संस्थानों में शोध अध्ययन और पेटेंट को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

  • Aman Chhabra

    Aman has been working in journalism for nearly five years, covering a wide range of topics across Ayurveda, Allopathy, and other areas of medical science. He has been associated with Ayurved Indian for the past three years, consistently contributing insightful and well-researched articles. He possesses strong knowledge of medical science, with particular expertise in the pharmaceutical industry, which adds depth and credibility to his reporting.

    Related Posts

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    The Ministry of Ayush, in collaboration with MDNIY and Habuild, set a Guinness World Record for the highest number of viewers on a YouTube Live yoga stream during the global…

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    One thought on “प्रदेश में किया जाएगा आयुष बोर्ड का गठन, बोर्ड में होंगे डीजी और निदेशक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 36 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    • By एसk
    • May 20, 2026
    • 102 views
    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?