Ayush Wellness Centre : राष्ट्रपति ने किया आयुष आरोग्य केंद्र का उद्घाटन |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को यहां प्रेसिडेंट्स एस्टेट में उन्नत आयुष संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने आयुष आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया

आयुष मंत्रालय और राष्ट्रपति सचिवालय की संयुक्त पहल के रूप में 25 जुलाई 2015 को प्रेसिडेंट्स एस्‍‍टेट में आयुष वेलनेस सेंटर (Aayush Wellness Center) (एडब्ल्यूसी) शुरू हुआ था।

आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एडब्ल्यूसी में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (Homeopathy Treatment ) उपचार की सुविधा है और यह राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों और प्रेसिडेंट्स एस्टेट के निवासियों की चिकित्सा आवश्यकताओं (Medical Needs ) को पूरा करता है।

मंत्रालय के मुताबिक कहा गया कि राष्ट्रपति भवन में आयुष सं‍पूर्ण स्वास्थ्य केन्‍‍द्र की “स्थापना, कामकाज और विशेष उपलब्धियों” के बारे में जानकारी देने वाली एक पुस्तक का विमोचन भी आज आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महें‍द्रभाई (Dr. Munjpara Mahendrabhai ) ने विमोचन किया।

प्रकाशन की सराहना करते हुए, राष्ट्रपति ने पुस्तक में निहित अपने संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि इस केन्द्र से बड़ी संख्या में रोगी लाभान्वित हुए हैं। रोगी शिक्षा कार्यशालाएं, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम और ओपीडी (OPD) तक पहुंच आदि जैसी पहल इस केन्‍‍द्र के द्वारा की गई हैं। कोविड-19 (Covid -19 ) महामारी के दौरान शुरू की गई टेलीमेडिसिन सुविधाओं और ऑनलाइन योग कक्षाओं ने इस कठिन दौर में लाभार्थियों की मदद की।”

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बयान के अनुसार , सोनोवाल ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति का उपयोग सदियों से स्वास्थ्य देखभाल के लिए पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष प्रणालियों की स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहक, रोकथाम करने वाली और उपचारात्मक भूमिका जनता के बीच इसकी स्वीकृति का कारण हैं।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि इस केंद्र की स्वीकृति के स्तर का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि बीते सात वर्षों में प्रेसिडेंट्स एस्टेट के 1.6 लाख से ज्यादा निवासियों ने इस कें‍द्र का दौरा किया है। कें‍द्र द्वारा अब तक कुल 60 शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं।

  • Related Posts

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    NMPB CEO Dr. Mahesh Dadhich inaugurated ‘Arogya Vatika’ at the Embassy of Nepal, New Delhi, on the occasion of Nepali New Year 2026. भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और…

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    AYUSH Joint Secretary Monalisa Das represented India at an international traditional medicine conference in Iceland, highlighting Ayurveda, Yoga, and holistic healthcare while exploring global collaborations. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 29 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 124 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”