Charak Shapath: अब हिप्पोक्रेटिक ओथ की बजाए MBBS भी लेंगे महार्षि चरक शपथ

Charak Shapath: भारत में अब डॉक्टर्स हिप्पोक्रेटिक ओथ (Hippo) की बजाए महार्षि चरक की शपथ लेंगे। इस साल जो छात्र एमबीबीएस के बैच में शामिल हुए हैं, उनको MBBS पूरी करने पर हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय महर्षि चरक शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, चिकित्सा शिक्षा नियामक प्राधिकरण ने MBBS के नए बैच के लिए इसको अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक सर्कुलर भी निकाल दिया है।

दरअसल अभी तक भारत में MBBS डॉक्टर्स जो शपथ लेते हैं, वो भारतीय परिवेश के मुताबिक नहीं होती है। जबकि भारत में सदियों से वैद्य महार्षि चरक की शपथ लेते आए हैं।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने पहले ही प्रस्ताव दिया था कि हिप्पोक्रेटिक शपथ को चरक शपथ से बदला जा सकता है। हालांकि इससे पहले सरकार ने राज्यसभा में कहा था कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पंवार ने राज्यसभा में कहा था कि हिप्पोक्रेटिक ओथ को महार्षि चरक शपथ से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

MBBS के नए कोर्स में अब आयुर्वेद को पहले से ज्य़ादा पढ़ाया जाएगा। यानि अब MBBS मेडिकल कॉलेज को आयुर्वेद के टीचर्स भी अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए रखने होंगे। इसके साथ ही बेसिक कोर्स में योग को भी शामिल किया गया है और रोज़ कम से कम एक घंटा योग कराने के लिए भी कहा गया है।

  • Related Posts

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    आयुष मंत्रालय के NMPB ने विज्ञान भवन में औषधीय पौधों पर चिंतन शिविर आयोजित किया। मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर दिया। नई…

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    जयपुर, 9 फरवरी 2026। देश के प्रमुख आयुर्वेदिक संस्थान राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर ने आज अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह भव्य रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?