Conspiracy against giloy: गिलोय के खिलाफ हो रही है साजिश?

Conspiracy against giloy: देश विदेश में गिलोय की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के सस्ते में बीमारियों से ठीक होने के चलते गिलोय की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने की साजिश हो रही है। पिछले कुछ समय से सभी बड़े टीवी चैनल पर एक स्टडी (Study) के नाम पर गिलोय के उपयोग से लीवर को नुकसान के विज्ञापन को ख़बर की तरह चलाया जा रहा है। इसको देखते हुए आयुष मंत्रालय तुरंत एक्शन में आया है और उसने इस विज्ञापन के खिलाफ एक बयान जारी कर कहा है कि गिलोय को लेकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है।

आयुष मंत्रालय (Ayush Ministry) के मुताबिक गिलोय पर जितनी भी स्टडी (Study on giloy) उपलब्ध हैं, उनके मुताबिक ये औषधी बहुत ही लाभकारी है और ये किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं करती और ना ही इससे कोई टॉक्सिक पदार्थ निकलता (Giloy is safe) है। हालांकि मंत्रालय ने ये भी साफ किया है कि किसी भी दवा की डोज उसके असर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लिहाजा डोज़ पर ध्यान देना जरुरी है।

दरअसल पिछले कुछ सालों में भारत ही नहीं दुनियाभर में गिलोय की कई बीमारियों में असरकारक पाए जाने के बाद इसके खिलाफ साजिशों का दौर चल रहा हैइससे पहले भी कई बार अलग अलग तरह से गिलोय के खिलाफ दुष्प्रचार किए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय ने पहले भी इस तरह के लेखों का खंडन किया है।

Prof. Mahesh Vyas (Dean AIIA)

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदा (AIIA) के डीन प्रो. महेश व्यास (Dean Prof. Mahesh Vyas) के मुताबिक हमारे यहां रोज़ाना 1000 से 1500 मरीज़ आते हैं, इनमें से आज तक किसी मरीज़ ने भी गिलोय के साइड इफेक्ट नहीं नज़र आए हैं। लेकिन हैरानी इस बात की है, जो लोग आयुर्वेद की प्रेक्टिस नहीं करते उन लोगों को ऐसे मरीज़ मिल जाते हैं, जिनको गिलोय से किडनी की समस्या हो गई। गिलोय एक रसायन है, आयुर्वेद में रसायन किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं करता। हमने कोरोना की तीनों लहरों में कोरोना के मरीज़ों को गिलोय क्वाथ दिया, सभी मरीज़ों में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित हुई। बल्कि हमारे यहां जितने भी मरीज़ आए, सभी स्वास्थ्य होकर वापस गए। इसमें गिलोय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

1.50 लाख कोरोना मरीज़ों का हुआ आयुर्वेदिक इलाज

आयुष मंत्रालय की एक स्टडी के मुताबिक कोरोना के 1.50 लोगों का इलाज़ आयुर्वेदिक पद्धति से हुआ और इनमें से एक भी मरीज़ की मौत नहीं हुई। कुछ मरीज़ों को ही बीमारी गंभीर हुई। बाकी सभी ठीक हो गए। ये स्टडी दुनियाभर के बड़े बड़े पब्लिकेशन में प्रकाशित भी हुई।

  • Related Posts

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    NMPB CEO Dr. Mahesh Dadhich inaugurated ‘Arogya Vatika’ at the Embassy of Nepal, New Delhi, on the occasion of Nepali New Year 2026. भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और…

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    AYUSH Joint Secretary Monalisa Das represented India at an international traditional medicine conference in Iceland, highlighting Ayurveda, Yoga, and holistic healthcare while exploring global collaborations. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 30 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 125 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”