मानसून के मौसम में न करें इन 7 खाने की चीजों से रहें दूर, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत

मानसून ने भारत के अधिकांश राज्यों में दस्तक दे दी है। मानसून के आगमन के साथ ही गर्मी से राहत तो मिलती ही है, लेकिन यह मौसम अपने साथ डेंगू, मलेरिया, सर्दी, फ्लू जैसी कई बीमारियां भी लेकर आता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा मानसून में घर को साफ रखने और खान-पान का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। इस मौसम में जरूरी है कि सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मानसून में सबसे ज्यादा संक्रमण बाहर के खाने या तैलीय भोजन जैसे समोसे, पकौड़े, चाट आदि से फैलता है। आइए जानते हैं बीमारियों से बचने के लिए बारिश में क्या नहीं खाना चाहिए।

  1. हरी सब्जियां

बारिश के इस मौसम में गोभी, साग, पालक जैसी हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। पत्तेदार सब्जियों में कीड़े तेजी से पनपने लगते हैं। बारिश के मौसम में इन्हें खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए बारिश में ऐसी सब्जियों से दूर रहें।

  1. तली हुई मसालेदार चीजें

बारिश के मौसम में तले-भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें। इस तरह के भोजन से शरीर में फैट और पित्त बढ़ता है, जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसीलिए पकौड़े, समोसे या तली-भुनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए जो डायरिया और पाचन को खराब करते हैं।

  1. मशरूम

डॉक्टर बताते हैं कि बारिश के मौसम में मशरूम के सेवन से भी बचना चाहिए। जमीन में सीधे उगने वाले मशरूम में संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

  1. दही

बारिश के मौसम में दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि दही में भी बैक्टीरिया होते हैं जो इस मौसम में सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।

  1. सी फूड

मानसून के मौसम में मछली या झींगे जैसे समुद्री भोजन खाने से बचें। क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों के प्रजनन का समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

  1. नॉनवेज

बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है, इसलिए भारी भोजन को पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में इस मौसम में नॉनवेज खाने से बचें। ऐसे में हाई फैट या रेड मीट खाने से भी बचना चाहिए।

  1. सलाद

सेहत के लिए फायदेमंद बताए जाने वाले सलाद भी इस मौसम में नहीं खाने चाहिए। सलाद ही नहीं, बारिश के मौसम में कुछ भी कच्चा खाने से बचें। इसके अलावा कटे हुए फल और सब्जियों का सेवन न करें क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है।

  • Related Posts

    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    BRICS New Delhi Declaration unanimously recognises the role of Traditional, Complementary and Integrative Medicine in Universal Health Coverage, says Ayush Minister Prataprao Jadhav. New Delhi: Union Ayush Minister Prataprao Jadhav…

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Following the devastating floods in Assam, the Kamla Ankibai Ghamandiram Gowani Trust has stepped up its relief efforts to support affected families. The assistance drive is being carried out continuously…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    • By एसk
    • September 15, 2026
    • 45 views
    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब