ग्रेजुएशन के छात्रों को मेडिकल लाइसेंस के लिए अब पास करना होगा NET टेस्ट

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में ग्रेजुएट कर चुके छात्रों के लिए प्रैक्टिस लाइसेंस लेने के लिए होने वाला एनईटी (National Exit Test) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब नए नियमों के तहत बिना इस टेस्ट को पास किए किसी भी बीएएमएस, यूनानी, सिद्धा और सोवा रिग्पा के छात्र को मेडिकल प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस नहीं मिलेगा। यह टेस्ट अब हर साल दो बार फरवरी और अगस्त में किया जाएगा, ताकि एक साल इंटर्नशिप पूरा किए हुए छात्र इस टेस्ट को पास करके लाइसेंस ले सकें।

नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन (NCISM) के सचिव बी एल मेहरा ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रेजुएशन के पांचवें साल के छात्र इस टेस्ट को पास करने के बाद राज्यों से मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस ले सकेंगे।

दरअसल इससे पहले एक साल की इंटर्नशिप करने के बाद छात्र सीधे राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अपने को रजिस्टर करा पाते थे और उसके बाद से ही प्रैक्टिस शुरु कर देते थे। लेकिन इस साल से पांचवे साल के छात्रों को इंटर्नशिप के बाद इस टेस्ट को पास करना जरुरी है।

  • Related Posts

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    The Ministry of Ayush, in collaboration with MDNIY and Habuild, set a Guinness World Record for the highest number of viewers on a YouTube Live yoga stream during the global…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 66 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 60 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा