Home food keep away from hospitals: घर के खाने ने दूर कर दी पेट की बीमारियां

Home food keep away from hospitals: क्या सिर्फ घर का खाना खाने से आप बहुत सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं, अगर आपको ये कोई आयुर्वेद का डॉक्टर कहे तो हैरान नहीं होना। दरअसल ये एक सच्चाई है कि बहुत सारी बीमारियों से आप दूर रह सकते हैं अगर आप घर का ही खाना खाएं।

प्रो.डॉ. महेश कुमार व्यास (डीन, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदा)

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में कोरोना के समय में पेट दर्द, अपच, कब्ज़ और गैस जैसी बीमारियों के मरीज आने अब बंद हो गए हैं। इसके बारे में जब संस्थान ने मालूम किया तो पता चला कि पिछले दो सालों से घर का बना हुआ खाना खाने के कारण लोगों को इस तरह की बीमारियां होनी ही बंद हो गई है। संस्थान के डीन डॉ. महेश कुमार व्यास ने ayurvedindian.com को बताया कि हमारे संस्थान में अब पिछले दो सालों में पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज़ों का आना लगभग बंद हो गया है।

पहले हमारे संस्थान में 100 से 40 मरीज़ सिर्फ पेट की बीमारियों के आया करते थे। लेकिन अचानक इनका आना लगभग बंद हो गया। फिर हमने इसपर गौर किया और पाया कि लॉकडाउन में सबकुछ बंद था, होटल, स्ट्रीट फूड सबकुछ बंद था, लोग ने अपने घर का बना खाना था। इस वजह से बहुत सारी पेट की बीमारियां लोगों को होना ही बंद हो गई। इसलिए लोगों का अस्पताल आना ही बंद हो गया। डॉ. व्यास के मुताबिक अगर सभी लोग अपने घर का बना खाना खाने लगेंगे तो इससे बहुत सारे लोगों को बीमारियां ही नहीं होंगी और कम से कम पेट की बीमारियां तो होंगी ही नहीं।

  • Related Posts

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure is known as a silent killer that can damage the body without visible symptoms. Learn its causes, risks, and Ayurvedic lifestyle tips for better heart health. उच्च…

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    Neem is a powerful medicinal tree known for its antibacterial, antifungal, and anti-inflammatory properties. Discover its Ayurvedic health benefits for skin, immunity, oral care, and overall wellness. Neem benefits in…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर

    Ayurvedic remedies for better sleep रात को फोन और टीवी से दूरी है जरुरी

    Ayurvedic remedies for better sleep रात को फोन और टीवी से दूरी है जरुरी

    Yoga 365 विजन के साथ International Day of Yoga 2026 की तैयारियों में जुटी सरकार

    Yoga 365 विजन के साथ International Day of Yoga 2026 की तैयारियों में जुटी सरकार

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त