कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

A high-level delegation from the Ministry of Ayush, led by Vaidya Rajesh Kotecha, visited the National Cancer Institute to strengthen collaboration in integrative oncology, natural products research, and global health initiatives.

कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज में आयुर्वेद के ज्यादा से ज्य़ादा उपयोग को लेकर भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसके लिए अमेरिका की प्रमुख रिसर्च संस्थाओं के साथ मिलकर खोज करने पर बात चल रही है। इसको लेकर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 23 अप्रैल 2026 को अमेरिका के मैरीलैंड स्थित National Cancer Institute का दौरा करने पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आयुष मंत्रालय के सचिव Vaidya Rajesh Kotecha ने किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इंटीग्रेटिव ऑन्कोलॉजी (समेकित कैंसर उपचार), प्राकृतिक उत्पादों पर शोध और वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग को और मजबूत करना था।

इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में सचिव के ओएसडी Dr. Raman Kaushik, जामनगर स्थित Institute of Teaching and Research in Ayurveda के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख Dr. Mukesh Kumar Naria, तथा वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी काउंसलर Anamika Mishra शामिल थीं।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने National Cancer Institute के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और नेतृत्व टीम के साथ विस्तृत चर्चा की। इसमें Dr. Barry R. O’Keefe, Dr. Tanja Grkovic, Dr. Satis Gopal, Dr. Sudha Sivaram और Dr. Jeffrey White जैसे प्रमुख विशेषज्ञ शामिल रहे।

बैठक में दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोगों की समीक्षा, अब तक की उपलब्धियों को साझा करने और भविष्य में संयुक्त अनुसंधान के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया। खास तौर पर आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को कैंसर उपचार में वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ शामिल करने पर जोर दिया गया।

इस संवाद का एक महत्वपूर्ण पहलू नेचुरल प्रोडक्ट्स रिसर्च रहा, जिसमें औषधीय पौधों और उनके सक्रिय घटकों के माध्यम से कैंसर उपचार में संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही, वैश्विक स्वास्थ्य के संदर्भ में भारत और अमेरिका के बीच ज्ञान और तकनीक के आदान-प्रदान को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

यह दौरा भारत के आयुष सेक्टर के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, जो न केवल पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर मजबूत करेगा, बल्कि एविडेंस-बेस्ड इंटीग्रेटिव ऑन्कोलॉजी के विकास में भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Ayurved Indian Bureau

Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

Related Posts

Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

  • By एसk
  • June 25, 2026
  • 129 views
Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

  • By एसk
  • June 16, 2026
  • 117 views
Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड