Navratri 2023: व्रत के दौरान गैस और एसिडिटी से बचने के उपाय, क्या आप ने भी लिए हैं व्रत

नवरात्रि व्रत के 9 दिनों में गैस और एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है. दरअसल, खाने की आदतों में अचानक बदलाव और मिर्च मसाला और प्याज-लहसुन का सेवन न करने से आपका मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है। यह आपके पाचन को धीमा कर सकता है और कई समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। जैसे एसिडिटी और गैस की समस्या। ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। साथ ही अगर आप व्रत के दौरान लगातार एक काम करते हैं तो आप इस समस्या से बच सकते हैं।

  1. व्रत के दौरान सुबह नारियल पानी का सेवन करें

व्रत के दौरान सुबह नारियल पानी लेना गैस और एसिडिटी को रोकने में मददगार हो सकता है और नारियल पानी आपके पेट के अम्लीय पीएच को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा पानी से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, इसलिए गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा यह कब्ज से भी बचाता है जिसकी वजह से आपको एसिडिटी भी हो सकती है।

  1. बहुत अधिक चाय और कॉफी न पीएं

कुछ लोग उपवास के दौरान अधिक चाय और कॉफी का सेवन करने लगते हैं। इसकी वजह से गैस और एसिडिटी होने लगती है। दरअसल, कैटेचिन एसिडिक बाइल जूस को बढ़ाता है जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए व्रत के दौरान भी चाय और कॉफी के सेवन पर नियंत्रण रखें और दिन में केवल दो बार ही इसका सेवन करें।

3.दिन की शुरुआत में करें ये एक काम

गैस और एसिडिटी से बचाव के लिए दिन की शुरुआत में पुदीने की कुछ पत्तियां चबाएं। इसे खाने से आपका व्रत नहीं टूटेगा और आपको एसिडिटी और गैस की समस्या भी नहीं होगी। इसके अलावा एक और चीज जो आप कर सकते हैं वो है पुदीने की कुछ पत्तियों को मिश्री के साथ मिलाकर पीस लें और फिर इस जूस का सेवन करें। ऐसा करने से आपका पेट ठंडा होने के साथ ही इन समस्याओं से भी बचा रहेगा।

  • Related Posts

    Yoga for Mental Well-being

    The Ministry of Ayush promotes yoga, mindful breathing and meditation through #AyushForMentalHealth to support mental well-being ahead of World Mental Health Day. New Delhi: The Ministry of Ayush is highlighting…

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Discover how Navratri fasting relates to Ayurvedic principles of Agni, mindful eating and digestion, along with practical tips for a healthy and balanced fast. New Delhi: Navratri is one of…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 61 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    • By एसk
    • September 15, 2026
    • 90 views
    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC