New Ayush Hospitals: देश में भारतीय चिकित्सा पद्धयतियों को लेकर केंद्र सरकार राज्यों में लगातार निवेश कर रही है। उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार आठ बड़े शहरों में 50 बिस्तरों वाले आठ आयुष अस्पतालों शुरु किए गए। इसके साथ 6 नए ऐसे अस्पताल और भी शुरु होंगे। साथ ही 500 आयुष स्वास्थ्य क्लिनिक भी खोले गए हैं। इसके साथ ही आयोध्या में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से आयुष शैक्षिक संस्थान (आयुर्वेद) स्थापित किया जाएगा।
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने उत्तर प्रदेश राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख पहलों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए उत्तर प्रदेश को कुल ₹553.36 करोड़ दिए गए है। सर्बानंद ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश में एक स्थायी, प्रभावी और किफायती स्वास्थ्य सेवा के के लिए राज्य में आठ नए 50 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल शुरु किए गए हैं। देवरिया, कौशाम्बी, सोनभद्र, लखनऊ, कानपुर, संत कबीर नगर, कानपुर देहात और ललितपुर में ये अस्पताल शुरु हुए हैं। करीब 72 करोड़ रुपये की कुल लागत से बने इस अस्पतालों में लोगों को आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथिक पद्धति से इलाज किया जाएगा। सर्बानंद सोनेवाल ने कहा कि राज्य में कुल 500 नए आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) खोले गए हैं। राज्य में 250 नई आयुष डिस्पेंसरी भी खोली जाने वाली हैं।
Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism
Senior journalist Deepak Upadhyay receives AYUSH Award from AIIA Director Dr. P.K. Prajapati for promoting Ayurveda through AyurvedIndian.com New Delhi: Senior journalist Deepak Upadhyay was honoured with the AYUSH Award…





