International Yoga Day 2024 की तैयारियों की हुई समीक्षा

International Yoga Day 2024: आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के आयोजन की तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया हैं। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के लिए आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने बैठक कर इस कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया तथा आम लोगों के साथ संपर्क गतिविधियों के बारे में भी योजना बनाई गई।

Also read:International Yoga Day 2024 की तैयारियों के लिए कैंप

इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय ने एक ‘योग गीत’ तैयार किया है, जिसे सभी मीडिया प्लेटफार्मों पर चलाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) के साथ निजी मीडिया संगठनों को प्रोत्साहित करने की पहल जारी रखेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने योग का संदेश प्रसारित करने के मद्देनजर प्रिंट, टीवी और रेडियो के मीडिया घरानों/कंपनियों के योगदान को मान्यता देने के लिए नौ जून, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) की स्थापना की थी। पुरस्कार श्रेणियों में ‘अखबार में योग पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज’, ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में योग पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज’ शामिल हैं। इस वर्ष के पुरस्कार, पिछले वर्ष के पुरस्कारों के साथ, समारोह के पूरा होने के बाद प्रदान किए जाएंगे। न्यू मीडिया विंग (एनएमडब्ल्यू) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ‘परिवार के साथ योग’ प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित करेगा, जो परिवारों को एक साथ योग करने और योग गीत का उपयोग करके रील अपलोड करने के आग्रह के रूप में होगी।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yug Sanskriti Nyas and Vriddhcare Foundation organized a special International Yoga Day 2026 program for senior citizens at Mata Rambeti Old Age Home, promoting healthy ageing through yoga, meditation, and…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 108 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 101 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा