Right way to drink water : ऐसे पानी पीने से शरीर के एक अंग होगा खराब

Drinking Water : पानी पीना सेहत health के लिए फायदेमंद benefit है, लेकिन अगर आप गलत तरीके से पानी पीते हैं तो ये आपको नुकसान side effect पहुंचा सकता है. 

How to drink water : पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप गलत तरीके से पानी पीते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, गलत तरीके से पानी पीना डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर डालता है. 

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना जरूरी है. ये विषाक्त पदार्थों को निकालने के साथ पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक ले जाने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करता है. ब्रेन फंक्शन के लिए भी पानी बेहद जरूरी है, लेकिन आपके पानी पीने का तरीका सही होना चाहिए.

आयुर्वेद के अनुसार, गलत तरीके से पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए भोजन का पचना बहुत जरूरी है. खाना खाने से तुरंत पहले या खाने के बीच में अगर आप पानी पीते हैं तो इससे डाइजेशन खराब होता है.

पानी पीने का सही तरीका (Right way)

एक बार में एक ग्लास पानी कभी न पिएं. इस तरह पानी पीने से गैस्ट्रिक जूस पतला होता है जिससे भोजन से पोषक तत्वों को पचाना और अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है. पानी पीने का सही तरीका है कि आप इसे धीरे-धीरे एक एक घूंट करके पिएं.

​खाने के 30 मिनट पहले या बाद पिएं (30 min before and after meal)

खाने से 30 मिनट पहले या भोजन करने के 30 मिनट बाद पानी पिएं. खाना खाते हुए अगर आपको प्यास लगती है तो सीधे एक ग्लास पानी न पीकर एक या दो घूंट पानी पिएं. बेहतर पाचन के लिए गर्म पानी पीना अच्छा माना जाता है.

​खड़े होकर पानी पीना नुकसानदेह (dont drink while standing)

खड़े होकर पानी न पिएं. इस तरह पानी पीना आपको नुकसान पहुंचाएगा. इससे किडनी और ब्लैडर में टॉक्सिक पदार्थ जमा होने लगते हैं.

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    Explore the spiritual significance of Panch Kedar in Uttarakhand’s Garhwal Himalayas. Discover the Mahabharata connection, Lord Shiva’s divine forms, karma liberation, and the path to moksha. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    • By एसk
    • September 15, 2026
    • 57 views
    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27