बच्चों में बढ़ रहा है मानसून फ्लू का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

बारिश का मौसम बारिश की बूंदों के साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। यह वह मौसम होता है जब विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का सबसे अधिक खतरा होता है। इसके अलावा इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से वह बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। इस समय देश में बच्चों में मानसून फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे आप कुछ हेल्थ टिप्स अपनाकर अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकते हैं।

बच्चों को मानसून फ्लू से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

जैसे ही बारिश शुरू होती है, बच्चे बारिश के पानी में नहाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे लंबे समय तक गीले कपड़ों में घर के बाहर पानी में न रहें। ऐसा करने से उन्हें ठंड लग सकती है।

बारिश के मौसम में न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी भीगने के लिए घर से बाहर निकलने का मन करता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा बारिश में कीचड़ में खेलकर घर लौटता है तो सबसे पहले उसे अच्छे से नहाने के बाद पहनने के लिए साफ कपड़े दें। इस मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

मानसून के दौरान अक्सर बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में डाइट की मदद से उनकी इम्यूनिटी को मजबूत रखा जा सकता है। बच्चों को इस मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, हरी सब्जियों का सेवन करने के लिए दें।

बारिश के मौसम में बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से रोकें। इसके अलावा इस मौसम में बच्चों को स्ट्रीट फूड या जंक फूड न खाने दें। ऐसा करने से बच्चों के संक्रमित होने और बीमार होने का खतरा अधिक रहता है।

इस मौसम में बच्चों को ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक ्स खाने-पीने के लिए न दें। ऐसा करने से बच्चों को सर्दी और बुखार की शिकायत हो सकती है।

इन टिप्स को ध्यान में रखने के बावजूद अगर आपका बच्चा बीमार पड़ता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 134 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 119 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड