Sarbananda Sonowal : सर्बानंद सोनोवाल ने आयुर्वेद के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सुझाव दिया

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) गुरुवार को जयपुर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर (National Institute of Ayurveda Campus) का दौरा किया. 

Jaipur : केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) गुरुवार को जयपुर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर (National Institute of Ayurveda Campus) का दौरा किया. मंत्री सोनोवाल ने आजादी अमृत महोत्सव के तहत समारोह में आयुष सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ाना है तो युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आयुर्वेद औषधियों का उपयोग बताना होगा. 

जोरावर सिंह गेट राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुष सप्ताह की शुरुआत के लिए आयोजित समारोह में शिरकत करने केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Union Ayush Minister Sarbananda Sonowal) गुरुवार शाम जयपुर पहुंचे. सोनोवाल ने संस्थान के परिसर का दौरा किया और यहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. बाद में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि NIA के बारे में सुना, देखा उससे उत्साहित हूं, यहां के स्टाफ, विद्यार्थियों ने इस संस्थान को विशिष्ट पहचान दी है. सबने  संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए पारिवारिक शक्ति के साथ काम किया है.

मोदी पूरी निष्ठा से कर रहे हैं देश सेवा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का कश्मीर से कन्याकुमारी और राजस्थान से आसाम तक बसा हिंदुस्तान सबसे शाक्तिशाली समाज है. दुनिया के लोकप्रिय नेता मोदी निष्ठा और इमानदारी से भारत माता की सेवा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को योग फैलाने में जो योगदान दिया है वह प्रशंसनीय है. योग और आयुर्वेद हमारी प्राचीन संस्कृतिक पहचान हैं. इसलिए योग आयुर्वेद को बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. 
   
सालभर आयोजित होगा अमृत महोत्सव, सब मिलकर करें काम
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि आयुर्वेद को आगे बढ़ने के लिए नई पीढ़ी को औषधियों के गुणों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानकारी देनी होगी. उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव सालभर का कार्यक्रम है, सब निष्ठा से पालन करे. हर व्यक्ति सुरक्षित रहे इसके लिए योग आयुर्वेद को बढ़ाना होगा. उन्होंने कहा कि सालभर में विद्यार्थियों और विशेषज्ञ को लेकर आगे बढ़ेंगे. 

एनएआई की स्वच्छता देखकर खुश हुए मंत्री
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्वच्छता देखकर खुश हुए. उन्होंने कहा कि स्वस्छ भारत अभियान साकार हुआ है परिसर में. यहां स्वच्छता देख कर उत्साहित हूं. 
  
गुडूची घनवटी और औषधीय पौधे बांटे
 इस अवसर पर मंत्री सोनोवाल ने फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स एवं 60 वर्ष के ऊपर के नागरिकों को ‘गुडुची घनवटी’ आयुर्वेद औषधी एवं ‘गिलोय’ के पौधो का वितरण भी किया. संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं विगत चार वर्षों में कराये गये विकास कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की .

  • Related Posts

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Senior journalist Deepak Upadhyay receives AYUSH Award from AIIA Director Dr. P.K. Prajapati for promoting Ayurveda through AyurvedIndian.com New Delhi: Senior journalist Deepak Upadhyay was honoured with the AYUSH Award…

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    IMA-AYUS celebrates Dhanvantari Jayanti in Delhi, honours leading Ayurveda doctors with Dhanvantari, Sushruta and Charak Awards and pledges better AYUSH healthcare. New Delhi: On the occasion of Bhagwan Dhanvantari Jayanti,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    • By एसk
    • October 19, 2026
    • 50 views
    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide