Sleeping Habbits in Ayurveda: सोने से पहले 10 काम करें और बदले अपना जीवन

Sleeping Habbits in Ayurveda: दुनिया में इन दिनों नींद नहीं आने की बीमारी सबको परेशान करने लगी है। भारत समेत दुनिया के बड़े शहरों में ये बीमारी बीपी और शुगर (BP and Sugar) जैसी बड़ी बीमारियों के साथ साथ दिल की बीमारियों (Heart problems) को भी जन्म देती हैं। हम अपने जीवन का एक तिहाई 1/3 हिस्सा सोकर ही बिताते हैं, लेकिन काम के दबाव के साथ साथ गलत आदतों की वजह से नींद ना आना एक बड़ी बीमारी (Sleep deprivation due to bad habits is a major disease) होने लगी है। हम आपको बताते हैं कि सोने से पहले क्या करना चाहिए, क्योंकि इस पर हमारा भविष्‍य टिका हुआ है। औसतन हर व्यक्ति को 24 घंटे में से कम से कम 6 से 8 घंटे सोना ही चाहिए। लेकिन नींद में परेशानी हो तो क्या क्या करना चाहिए….

हम यहां इन्ही 10 चीजों के बारे में बता रहे हैं.

बिस्तर (Bed)

बिस्तर सुंदर, मुलायम और आरामदायक तो होना ही चाहिए, साथ ही वह मजबूत भी होना चाहिए. चादर और तकिये का रंग भी ऐसा होना चाहिए, जो हमारी आंखों और मन को सुकून दें.

कर्पूर जलाएं (burn camphor)

सोने से पूर्व प्रतिदिन कर्पूर जलाकर सोएंगे तो आपको बेहद अच्‍छी नींद आएगी और साथ ही हर तरह का तनाव कम हो जाएगा। कपूर जलाने के कई लाभ भी होते हैं।

नकारात्मक बातों से रहे दूर (stay away from negative things)

सोने से पहले बिस्तर पर वे बातें सोचें, जो आप जीवन में करना चाहते हैं, जरा भी नकारात्मक बातों के बारे में ध्यान ना करें, क्योंकि सोने के पूर्व के 10 मिनट तक का समय और उठने के बाद के 15 मिनट का समय हमारे पूरे दिन और शरीर के लिए बहुत संवेदनशील होता है। इस दौरान आप जो भी सोचते हैं वह वास्तविक रूप से आपके साथ होने लगता है।

पैरों की दिशा हो ठीक (foot direction)

आप सोने जा रहे हैं तो यह भी तय करें कि आपके पैर किस दिशा में हैं, दक्षिण और पूर्व में कभी भी पैर नहीं होने चाहिएं। पैरों को दरवाजे की ओर भी न रखें। पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। जबकि दक्षिण में सिर रखकर सोने से शांति, सेहत और समृद्धि आती है।

हाथ मुंह धोकर सोएं (wash your hands before sleeping)

अगर आप झूठे मुंह और बगैर पैर धोए सोते हैं तो आपकी नींद अच्छी नहीं होगी, आपको बुरे ख्याल आ सकते हैं और बार बार नींद भी टूट सकती है। लिहाजा सोने से पहले हाथ पांव जरुर धोएं और कुल्ला करें।

टूटे पलंग या चारपाई से बचें (Avoid broken beds or cots)

अधोमुख होकर, दूसरे के बिस्तर पर और टूटे हुए पलंग पर कभी नहीं सोना चाहिए। जहां भी आप सोने जा रहे हैं, तो ख्याल रखें कि वो गंदा नहीं होना चाहिए। गंदे बिस्तर से भी नींद में खलल पड़ता है और कई तरह की परेशानियां आती हैं।

किस तरह से सोए (how to sleep)

आयुर्वेद में कहते हैं कि सीधा सोए योगी, डामा(बांया) सोए निरोगी, जीमना(दांया) सोए रोगी। शरीर विज्ञान भी कहता है कि चित्त सोने से रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है ,जबकि औंधा सोने से आंखों को नुकसान होता है। इसलिए किस तरह से सोना है यह भी बहुत जरुरी है।

दो घंटे पहले खाएं खाना (eat two hours before)

सोने से 2 घंटे से पहले ही रात का खाना खा लेना चाहिए। रात का खाना हल्का और सात्विक ही होना चाहिए। ऐसा नहीं करने से पेट की समस्याओं के साथ साथ नींद और सुबह उठने में आने वाली परेशानियां आ सकती हैं।

योग करें (Yoga)

अच्छी नींद के लिए खाने के बाद वज्रासन किया जाना चाहिए, फिर भ्रामरी प्राणायाम भी किया जा सकता है और अंत में शवासन करते हुए सोएं। लगातार ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।

भगवान का करें ध्यान (meditate)

सोने से पहले अपने ईष्ट देव का एकबार ध्यान जरूर करना चाहिए, हो सके तो प्रार्थना कर के सोएं। ऐसा माना जाता है कि अपने ईष्ट का ध्यान करने से उनका आशिर्वाद आपके ऊपर बना रहता है और सोते समय किसी भी तरह का विकार शरीर में नहीं आता।

  • Related Posts

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yug Sanskriti Nyas and Vriddhcare Foundation organized a special International Yoga Day 2026 program for senior citizens at Mata Rambeti Old Age Home, promoting healthy ageing through yoga, meditation, and…

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    The Ministry of Ayush, in collaboration with MDNIY and Habuild, set a Guinness World Record for the highest number of viewers on a YouTube Live yoga stream during the global…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 62 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा