Traditional Medicine in China: पारंपरिक चिकित्सा मॉडल को अपनाकर चीन ने सस्ता किया इलाज

Traditional Medicine in China: भारत में जहां मोदी सरकार के आने के बाद पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं चीन ने भी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ाने के लिए काफी कोशिशें की हैं। ख़ासकर कोरोना से निबटने के लिए तो चीन ने दो करोड़ से ज्यादा लोगों का इलाज पारंपरिक चिकित्सा से ही किया था।

फोरम ऑफ इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसन और आयुष मंत्रालय की “चाइनीज़ ट्रेडिशनल मेडिसनल पॉलिसी” पर स्टडी के मुताबिक चीन में पारंपरिक चिकित्सा को स्थापित किया जा रहा है, वहां भी पुराने मेडिसिनल प्लांट्स को बढ़ावा देने के साथ साथ पूरे देश में पारंपरिक चिकित्सा सेंटर खोले जा रहे हैं। इसकी वजह से चीन में पारंपरिक चिकित्सा इंडस्ट्री काफी तेज़ी से बढ़ी है।

चीन में पारंपरिक चिकित्सा इंश्योरेंस का हिस्सा

इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि चीन में पारंपरिक चिकित्सा को इंश्योरेंस स्कीम के साथ जोड़ा गया है, पारंपरिक चिकित्सा को आवश्यक दवा सूची में डालने के साथ साथ इसे मॉर्डन चिकित्सा के साथ ही प्रेक्टिस किया जा रहा है। हालत ये है कि चीन में 520 आवश्यक दवाओं में से 203 दवाएं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां इसको कितना महत्व दिया जाता है। इसकी वजह से वहां बीमारी का खर्च कम हो रहा है। साथ ही पारंपरिक चिकित्सा की ग्रोथ भी काफी हुई है। वहां अब पारंपरिक जड़ी बूटियों का कारोबार काफी बढ़ा है। स्टडी के मुताबिक भारत को भी अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए चीन के मॉडल को स्टडी करना चाहिए। स्टडी में लिखा गया है कि जब भारत के योग को पूरी दुनिया ने अपना लिया है तो ऐसे में आयुर्वेद को भी पूरी दुनिया में आगे लेकर जाने के लिए और स्टडी की जानी चाहिए।

शिक्षा में भी पारंपरिक चिकित्सा

स्टडी में पाया गया है कि चीन में पारंपरिक ज्ञान को वहां बेसिक शिक्षा का हिस्सा बनाया गया है। इसकी वजह से चीन में पारंपरिक चिकित्सा का सेक्टर तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की जरूरतों को पूरा किया जा पा रहा है। भारत में भी आयुर्वेद और आयुष की पद्धतियों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए।

पूरी स्टडी नीच लिंक पर क्लिक कर पढ़ें..

https://ayushportal.nic.in/pdf/China’s_Policy_Initiatives_fo_National_and_Global_Promotion_of_TCM.pdf

  • Related Posts

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 61 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा