Health startup Taca: टाका हेल्थकेयर हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए चलाएगी अभियान

Health startup Taca: विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर स्वास्थ्य-तकनीक स्टार्ट-अप, टाका हेल्थकेयर ने आज #HumApkaKhayalRakhteinHain (हम आपका ख्याल रखते हैं) अभियान लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, रोगी की देखभाल के कई आयाम हैं: मरीज की बीमारी के शुरुआती चरण में चिकित्सा सहायता लेने के बारे में जागरूकता, इलाज के लिए सस्ती और समय पर पहुंच, इसकी गुणवत्ता, और उपचार के दौरान और बाद में रोगी की गोपनीयता। रोगी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये सभी पहलू महत्वपूर्ण हैं।

अभियान के साथ, हेल्थकेयर स्टार्टअप चिकित्सकों, सर्जनों, नर्सों, पैरामेडिक्स से लेकर अस्पताल प्रबंधन और नीति निर्माताओं तक हर हेल्थ प्रोफेशनल को याद दिलाना चाहता है कि स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में वे जो भी फैसले लेते हैं, उसके केंद्र में मरीजों को रखने का उनका कर्तव्य है।

टाका हेल्थकेयर के फाउंडर बिधान चौधरी के मुताबिक, “दुनिया भर में, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है। अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत प्रणाली स्थापित करना किसी भी हेल्थ सेंटर की प्राथमिकता होनी चाहिए। आज, हमें दवाओं की कमियां, सर्जरी/चिकित्सा उपचार में देरी, रोगी की महत्वपूर्ण सूचनाओं जैसी चुनौतियों से पार पाने की जरूरत है।

टाका हेल्थकेयर का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाली सर्जिकल देखभाल को आम जनता के लिए सुलभ और किफायती बनाना है। कंपनी वैकल्पिक सर्जरी को लोकतांत्रिक बनाने के मिशन पर है। कंपनी के संस्थापक बिधान चौधरी दक्षिण पूर्व एशिया, संयुक्त अरब अमीरात और मध्य पूर्व में अपने लागत प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल समाधान के लिए जाने जाते हैं।

  • Related Posts

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    Dubai Ayurveda AYUSH Conference में पारंपरिक चिकित्सा पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा

    Dubai Ayurveda AYUSH Conference: Amid rising global demand for traditional medicine, a grand Ayurveda–AYUSH Conference was held in Dubai, bringing together experts, researchers, and practitioners from India, the Gulf, Europe,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 103 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion