Ayurveda aur Goumutra ke fadye: क्यों है गोमूत्र अमृत के समान

आयुर्वेद के साथ ही देश दुनिया में गोमूत्र और इससे बनी औषधियों (Goumutra medicine) की मांग लगातार बढ़ने लगी है। गोमूत्र के एंटी फंगल और एंटी कैंसर एजेंट के तौर पर अमेरिका में मिले पेटेंट के बाद दुनियाभर में इस आयुर्वेदिक औषधि की मांग काफी मात्रा में बढ़ी है।

आयुर्वेद के मुताबिक, गोमूत्र कुष्ठ रोग, बुखार, पेप्टिक अल्सर, यकृत रोग, किडनी समस्या, अस्थमा, एलर्जी, सोरायसिस, एनीमिया और कैंसर के इलाज में भी इस्तेमाल हो सकता है। मार्डन साइंस के मुताबिक भी वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च से यह सिद्ध किया है कि गोमूत्र मे एंटी कैंसर गुण होते हैं। इसलिए आयुर्वेद डॉक्टर्स और नेचुरोपैथी केंद्रों में कैंसर रोगी बड़ी मात्रा में जाते हैं। दरअसल संसाधित किया हुआ गोमूत्र अधिक प्रभावकारी होता है, यह प्रतिजैविक, रोगाणु रोधक (antiseptic), ज्वरनाशी (antipyretic), कवकरोधी (antifungal) और प्रतिजीवाणु (antibacterial) हो जाता है।

आयुर्वेद के मुताबिक, गोमूत्र एक जैविक टॉनिक के समान है। यह शरीर-प्रणाली में औषधि के तौर पर काम करता है। साथ ही साथ बहुत से वैद्य इसको अन्य औषधियों के साथ, उनके प्रभाव को बढ़ाने के लिए भी देते हैं।

गोमूत्र को मिला था एंटी कैंसर तत्व के तौर पर पेंटेट

गोमूत्र को एंटी कैंसर और एंटी फंगल एजेंट के तौर पर अमेरिका में पेटेंट 2002 में ही मिल गया है। गोमूत्र को एक यूनीक फार्मा कांबिनेशन के तौर पर उस पेटेंट मिला था। लखनऊ और नागपुर के कुछ साइंटिस्ट ने मिलकर अमेरिका में इस पेटेंट के लिए अप्लाई किया था, काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नई दिल्ली ने इसको आगे बढ़ाया था और बहुत सारे विदेशी जनरल में इसको लेकर रिसर्च छपी थी।

इस पेटेंट के मुताबिक, गोमूत्र में एंटी कैंसर प्रॉपर्टी, एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज और बहुत सारे एजेंट है, जोकि कई सारी बीमारियों में काम आते हैं। आयुर्वेद में गोमूत्र को अमृत समान बताया गया है और इसको भारत में लंबे समय से आयुर्वेद में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। इसको बहुत सारी दवाईयां में इस्तेमाल किया जाता रहा है और सभी स्वदेशी, पतंजलि और आयुर्वैदिक स्टोर्स पर गोमूत्र लंबे समय से बेचा जाता रहा है।

  • Related Posts

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    NMPB CEO Dr. Mahesh Dadhich inaugurated ‘Arogya Vatika’ at the Embassy of Nepal, New Delhi, on the occasion of Nepali New Year 2026. भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और…

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    AYUSH Joint Secretary Monalisa Das represented India at an international traditional medicine conference in Iceland, highlighting Ayurveda, Yoga, and holistic healthcare while exploring global collaborations. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 29 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 124 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”