सीने में जमा कफ को निकालने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी, बुखार, एलर्जी आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें भी व्यक्ति ठंड के कारण छाती में जमा होने वाले कफ से सबसे ज्यादा परेशान रहता है। छाती में जमा कफ से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग एंटीबायोटिक का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ये दवाएं व्यक्ति को समय पर राहत नहीं दे पाती हैं। अगर आप भी ठंड की वजह से सीने में कफ जमा होने से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय राहत देने में आपकी मदद कर सकते हैं।

नीलगिरी का तेल

यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदों को नाक और छाती पर लगाने से छाती में जमा कफ को निकालने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप गर्म पानी में नीलगिरी का तेल मिलाकर भी नहा सकते हैं।

गर्म पानी और पुदीने का तेल-

गर्म पानी में पुदीने के तेल की 2-3 बूंदें डालकर भाप लेने से छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आप इस उपाय को दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

नमक से गरारे करें-

गर्म पानी में नमक डालकर इससे गरारे करने से गले की खराश, सूजन और कफ की समस्या से राहत मिलती है। यह बलगम को ढीला और निष्कासित करने में मदद करता है।

कच्ची हल्दी-

थोड़ी कच्ची हल्दी का रस लें और इसकी कुछ बूंदें गले में डालें, फिर थोड़ी देर प्रतीक्षा करें। आप चाहें तो गुनगुने पानी में हल्दी का रस मिलाकर भी गरारे कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक यौगिक बलगम को पतला करने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण खांसी और जुकाम के इलाज में मदद करते हैं।

तुलसी और अदरक की चाय-

तुलसी और अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण सर्दी-खांसी से राहत दिला सकते हैं. ऐसे में सीने में जमा बलगम को निकालने के लिए आप तुलसी अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    BRICS New Delhi Declaration unanimously recognises the role of Traditional, Complementary and Integrative Medicine in Universal Health Coverage, says Ayush Minister Prataprao Jadhav. New Delhi: Union Ayush Minister Prataprao Jadhav…

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27. Check eligibility, August 31 deadline, curriculum and career opportunities. New Delhi: The All India Institute of Ayurveda (AIIA),…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    • By एसk
    • September 15, 2026
    • 45 views
    BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब