Ayurveda Day के जरिए घर घर आयुर्वेद को पहुंचाने का अभियान

आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति को घर-घर पहुंचने के लिए आयुष मंत्रालय ने एक बड़ा अभियान चलाया हुआ है। आयुर्वेद दिवस को मनाने के लिए इस बार मंत्रालय ने बड़े शहरों की बजाए छोटे शहरों की ओर रुख किया है। इसके तहत ही आयुर्वेद दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार दिल्ली की बजाए पंचकुला में मनाया जा रहा है। आयुर्वेद दिवस की प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने किया। इस दौरान केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री डॉ. मंजूपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित रहे।

दरअसल मोदी सरकार आने के बाद से ही बड़े स्तर पर आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने वाले दिन पर मनाया जाता है। इस बार आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद पर्व से पहले स्कूल कॉलेज से लेकर अलग-अलग संस्थानों में आयुर्वेद को लेकर जन जागरण अभियान चलाया हुआ है। अभी तक इसको लेकर बाइक रैली, स्कूलों में चर्चा और कॉलेजों में इसपर डिबेट भी आयोजित की गई है।

पंचकूला में विश्व आयुर्वेदिक दिवस पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ मंजूपारा महेंद्र भाई ने कहा कि आयुर्वेद दिवस की तैयारी को लेकर आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ अभियान मंत्रालय ने चलाया हुआ है। इस अभियान को लगभग 12 करोड लोगों का समर्थन मिल चुका है। उन्होंने कहा की आयुर्वेद अब एक अंतरराष्ट्रीय जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि आयुष मंत्रालय देश में आयुर्वेदिक दवाओं के मूल्य निर्धारण को लेकर काम कर रहा है, ताकि देश में कहीं भी आयुष की दवाएं लेने पर एक जैसे दाम मिले।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    The Ministry of AYUSH is encouraging Panchayats, RWAs, and corporates to join the Yoga Park Portal initiative. The program aims to convert sections of public parks into Yoga and Wellness…

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    Explore the spiritual significance of Panch Kedar in Uttarakhand’s Garhwal Himalayas. Discover the Mahabharata connection, Lord Shiva’s divine forms, karma liberation, and the path to moksha. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर