Mahua के औषधीय गुणों से आदिवासी हैं परिचित, बहुत सारी बीमारियों को दूर करने में है लाभदायक

Mahua plants benefits : भारत में लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में बहुत सारे औषधीय पौधों से बहुत सारी बीमारियां ठीक की जाती रही हैं। इनमें से एक औषधीय पौधा महुआ (Madhuca longifolia) ग्रामीण इलाकों खासकर आदिवासियों के बीच में अपने गुणों को लेकर काफी मशहूर है और अब तो महुआ और इससे बने उत्पादों की बिक्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। इस एक पौधे से बहुत सारी बीमारियों में लाभदायक है। महुआ के फूल से हीमोग्‍लोब‍िन का स्‍तर बढ़ता है, स‍िर दर्द, बुखार, पेट का अल्‍सर, ब्रोंकाइट‍िस, दांत का दर्द आद‍ि समस्‍याओं में महुआ के फूल लाभ पहुंचाता हैं।

एनीम‍िया यानी खून की कमी में फायदेमंद – देश में बहुत सारी महिलाओं को खून की कमी की शिकायत होती है, ज्‍यादातर ये समस्‍या गर्भवती मह‍िलाओं को तो खून की कमी हो ही जाती है, ऐसे में महुआ के फूल से शरीर में हीमोग्‍लोबि‍न का स्‍तर बढ़ता है। दूध के साथ भी महुआ का सेवन किया जा सकता है। इसी विधि भी आसान है, एक ग‍िलास दूध में महुआ के सूखे फूल डालकर उबालें और फ‍िर उस दूध का सेवन करें।

पेट से जुड़ी बीमारियों में लाभदायक – ज‍िन लोगों के पेट में अक्सर अल्‍सर या पेट में छाले होते हैं, उनका डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम ठीक तरह से काम नहीं कर रहा होता है। महुआ के फूल से पेट में एस‍िड बनने की समस्‍या को दूर करते हैं। पेट में अल्‍सर की समस्‍या दूर करने के ल‍िए महुआ के फूलों को पानी में उबालें और उस पानी का सेवन सुबह-शाम करें।

बुखार उतारने में इस्‍तेमाल करें – अगर आपको बुखार है तो आप महुआ के फूलों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। महुआ के फल को 2 कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें, जब पानी आधा रह जाए तो उसे एक कप में न‍िकालकर प‍िएं। आप उसमें शहद और नींबू भी डाल सकते हैं। महुआ के रस से बुखार, फ्लू जैसी बीमार‍ियां दूर होती हैं।

ब्रोंकाइटिस में करें इस्तेमाल – सांस से जुड़ी बीमारी को ब्रोंकाइट‍िस कहते हैं। ज‍िन लोगों को ब्रोंकाइट‍िस होता है उन्‍हें कफ, बलगम आता रहता है, क्‍योंक‍ि ब्रोंक‍ियल ट्यूब में सूजन आ जाती है। ऐसे मरीजों के ल‍िए महुआ के फूलों का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। महुआ के फूलों को पीस लें, म‍िश्रण को छन्‍नी की मदद से एक ग‍िलास में छान लें, जो रस बचेगा उसका सेवन करें तो ब्रोंकाइट‍िस की बीमारी में राहत म‍िलेगी और गले की सूजन कम हो जाएगी।

स‍िर दर्द दूर करता है – महुआ के फूल से स‍िर का दर्द भी दूर होता है। महुआ के फूल का तेल स‍िर का दर्द दूर करने में मददगार होता है। आप तेल को स‍िर पर लगाकर मसाज करें, दर्द दूर हो जाएगा। स‍िर दर्द के साथ-साथ महुआ के फूल दांत का दर्द दूर करने में भी मदद करते हैं। महुआ के फलों में मौजूद नैचुरल तेल न‍िकालने के ल‍िए आप फल को पीस लें और सीधे एप्‍लाई करें, बाजार में महुआ के फूलों का तेल भी म‍िलता है

  • Related Posts

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    The Ministry of AYUSH is encouraging Panchayats, RWAs, and corporates to join the Yoga Park Portal initiative. The program aims to convert sections of public parks into Yoga and Wellness…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 21 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?