क्या आप भी ओवरईटिंग से परेशान हैं तो इन चार तरीकों से करें अपनी भूख पर काबू

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप मजेदार और स्वादिष्ट खाना देखकर अपने दिमाग पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और पेट में जगह कम होने पर भी आप प्लेट भरकर खाना खाते हैं। ज्यादा खाने की इस आदत को ओवरईटिंग कहा जाता है, जिसका शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है और वजन बढ़ने के अलावा इससे कई शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में ओवर ईटिंग से कैसे बचें और इस आदत को कैसे कम करें? इसके लिए हम आपको चार कारगर तरीके बताते हैं।

धीरे-धीरे खाएं

जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसे ओवरईटिंग कहा जाता है। लेकिन अगर आप अच्छी तरह चबाकर धीरे-धीरे खाते हैं तो आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और इससे खाना भी अच्छे से पच जाता है।

पार्ट डाइट पर ध्यान दें

खाना खाते समय आपको पार्ट डाइट पर ध्यान देना चाहिए कि आप कितनी रोटी या चावल खा रहे हैं, कितनी सब्जियों का सेवन कर रहे हैं और कितना सलाद खा रहे हैं। यह हिस्सा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब आप संतुलित आहार लेते हैं, तो आप ओवरईटिंग से बचते हैं और आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

फाइबर युक्त भोजन खाएं

ओवरईटिंग से बचने के लिए आपको फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए, क्योंकि फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। फाइबर युक्त भोजन में आपको अपनी डाइट में बीन्स, हरी या रेशेदार सब्जियां, ओट्स, फल जरूर शामिल करने चाहिए।

हर 2 घंटे में खाना खाने से बचें

आपको हर भोजन के बाद कम से कम 4 से 5 घंटे का अंतर रखना चाहिए, क्योंकि हर 2 घंटे खाने से ओवरईटिंग हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार खाना पचने में कम से कम 4 से 5 घंटे का समय लगता है, ऐसे में आपको एक भोजन के बीच में इतना अंतर जरूर रखना चाहिए।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    One thought on “क्या आप भी ओवरईटिंग से परेशान हैं तो इन चार तरीकों से करें अपनी भूख पर काबू

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 108 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 101 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा