Ayurveda and Food habits: खाने के बाद आइसक्रीम खाते हैं, तो हो जाएं सावधान

आयुर्वेद में खाना और स्वास्थ्य के बीच में सीधा संबंध बताया गया है। मॉर्डन रहन सहन में बहुत सारी ऐसी आदतें हम लोगों ने अपने जीवन में अपना ली हैं, जोकि हमें बीमारियों की ओर लेकर जा रही हैं।

Ayurveda and Food habits: आजकल लोगों को खाने के बाद मीठा खाने की बड़ी तलब होती है, कई बार बहुत से परिवार खाने के बाद आइसक्रीम खाने बाहर चले जाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक खाना खाने के बाद कुछ भी ठंडा खाना, नहाना आदि बीमारियों को निमंत्रण देने के समान है। चरक संहिता से लेकर बागभट्ट और ऋषि पंताजलि ने अपने गंथ्रों में साफ साफ लिखा है कि खाने के नियमों का पालन करेंगे तो बीमारी से कोसों दूर रहेंगे।
चित्रकूट के मशहूर वैद्य डॉ. मदन गोपाल वाजपेयी के मुताबिक खाने के बाद कुछ काम बिलकुल नहीं करने होते। चुंकि खाना खाने के बाद आपके शरीर में पाचन अग्नि काम कर रही होती है और शरीर भोजन को पचाने के काम में लगा होता है तो ऐसे में ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। खाने के बाद ठंडा पानी, आइसक्रीम या अन्य कुछ भी ठंडा खाना हमारी उस पाचन क्रिया को प्रभावित करता है और बीमारियों का आना शुरू हो जाता है। दोपहर के खाने के बाद कुछ देर आराम जरूर करना चाहिए। आराम करने से शरीर को खाना पचाने में आसानी होती है। अगर खाने के तुरंत बाद शारीरिक श्रम या दिमागी काम शुरू कर देते हैं तो शरीर का रक्त संचार बदल जाता है। इससे पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। इसकी वजह से कब्ज, गैस, पेट में दर्द और आगे चलकर ना जाने क्या क्या बीमारियां हो जाती हैं। दिल संबंधी बिमारियों की एक बड़ी वजह खाने के तुरंत बाद काम में लग जाना है।
कुछ लोगों को खाने के बाद नहाने की आदत होती है, जोकि बहुत ही ख़तरनाक काम है। नहाने से शरीर ठंडा हो जाता है और शरीर में जो एंजाइम भोजन पचाने के काम में लगे होते हैं, वो बहुत ही धीमे पड़ जाते हैं। इससे खाना नहीं पचता। आपका पेनक्रियाज, लीवर, किडनी सभी इससे प्रभावित होने लगते हैं। यह आदत धीरे धीरे ऐसी बीमारियों की ओर ले जाती है, जिनका इलाज पूरे जीवन भर करना पड़ सकता है। रात्रि के भोजन के बाद सैक्स करने पर भी मनाही है, दरअसल भोजन अगर समय से करेंगे तो सोने तक भोजन पच जाएगा। लेकिन भोजन देर से करेंगे और उसके बाद तुरंत सैक्स करेंगे तो इससे शरीर की पाचन क्रिया पर बड़ा असर पड़ सकता है। इससे दिल पर दबाव भी बढ़ जाता है। लिहाजा रात्रि का खाना दिन छिपने के तुरंत बाद खा लेना चाहिए।

Related Posts

High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

High blood pressure is known as a silent killer that can damage the body without visible symptoms. Learn its causes, risks, and Ayurvedic lifestyle tips for better heart health. उच्च…

Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

Discover how India’s “Ayurveda Aahara” initiative by FSSAI and Ministry of Ayush is standardizing traditional dietary knowledge with modern food safety for a healthier future. भारत के पारंपरिक और आयुर्वेदिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

  • By एसk
  • September 15, 2026
  • 67 views
BRICS New Delhi Declaration Recognises Traditional Medicine for UHC

Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims