Honey for Health: भारत में बहुत से ऐसे परंपरागत नुस्खे हैं, जोकि सदियों से अपनाए जाते रहे हैं। घरेलू बिमारियों में ये नुस्खे पीढीदर पीढी अपना जाते रहे हैं। सर्दी जुकाम हो या फिर शारीरिक कमज़ोरी अक्सर पुराने लोग शुद्ध शहद को लेने के लिए कहते हैं। कई बार हल्दी के साथ भी शहद लेने के लिए कहा जाता है। जानते हैं कि हल्दी और शहद कैसे पहुंचाते हैं फायदा..
शारीरिक कमज़ोरी में फायदेमंद: हल्दी और शहद, वीर्य के पतलेपन की समस्या को ना सिर्फ दूर करता है, बल्कि शीघ्रपतन का रामबाण इलाज इसको कहा जात है। इसके लिए केवल रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर लेने से इन दोनों समस्याओं से छूटकारा पाया जा सकता है।
सर्दी -जुकाम : बड़े बड़े डॉक्टर भी सर्दी-जुकाम की समस्या में शहद के उपयोग की बात करते हैं। अगर शहद और हल्दी के मिश्रण को आधा चम्मच खाएं और थोड़े समय तक पानी न पिएं। तो इससे सर्दी जुकाम आसानी से दूर किया जा सकता है। भोजन करने के बाद हल्दी का सेवन किडनी और फेफड़ों को भी फायदा पहुंचाता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद :हल्दी और शहद से हृदय की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। हल्दी में प्रतिरोधात्मक क्षमता होती है, ये बीमारी रोकने में मदद करती है।
स्किन के लिए फायदेमंद: किसी व्यक्ति को स्किन की समस्या हो तो शहद और हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। अक्सर देश में स्किन के लिए हल्दी का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। हल्दी और शहद से झाइयां, झुर्रियां, दाग-धब्बे आदि से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी, शहद और गुलाबजल को एक साथ मिक्स करके लेप बनाएं और चेहरे पर सूखने तक लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses
Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…






