Rajasthan: राहुल गांधी रोज़गार पर मोदी से कर रहे हैं सवाल, पर राजस्थान में 800 खाली पदों पर चुप्पी

Rajasthan: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) जहां नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के राज में बेरोज़गारी बढ़ने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार राजस्थान (Rajasthan CM Ashok Gahlot ) में आयुर्वेद चिकित्सकों (Ayurveda Doctors) के 800 खाली पड़े पदों को भरने से बच रही है। जबकि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने इस पदों को भरने का वादा किया था। इन पदों को भरने को लेकर राज्य में आयुर्वेद चिकित्सकों को एक बड़ा आंदोलन भी चल रहा है।

संविदा आयुर्वेद चिकित्सक एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में सभी आयुर्वेद संविदा चिकित्सकों को परमानेंट करने की मांग तेज़ी पकड़ती जा रही है। इसको लेकर चल रहे आंदोलन को 134 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस मांग पर कार्रवाई नहीं की है। हालांकि अगर ये मांग एलोपैथी वाले चिकित्सक उठाते तो उनके साथ पूरी मेडिकल लॉबी साथ हो जाती।

आयुर्वेद चिकित्सक श्याम सुंदर शर्मा ने आंदोलन के 134 दिन पूरा होने पर कहा कि आखिर कब तक हम संविदा का दंश झेलते रहेंगे। हम लगातार इस भयंकर गर्मी में आयुर्वेद निदेशालय के बाहर बैठ हुए हैं। हम शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे हैं। सरकार को जन घोषणा पत्र का पालन करना चाहिए और सभी संविदा चिकित्सकों को नियमित करना चाहिए। बाडमेर के एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल अधिकारी डॉ. सुमन खोखर ने सवाल उठाया है कि जब चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सभी संविदा चिकित्सकों को नियमित करेंगे तो इसका पालन क्यों नहीं हो रहा। अब तो दूसरा चुनाव भी आने वाला है।

  • Related Posts

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    नई दिल्ली। एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और यूनानी चिकित्सा की समृद्ध परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (IMA-AYUS) द्वारा यूनानी दिवस 2026 का भव्य…

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    President Droupadi Murmu inaugurated the National Arogya Fair 2026 in Shegaon, Maharashtra, highlighting the role of AYUSH systems in holistic healthcare. The event, organized by the Ministry of AYUSH, brought…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    • By एसk
    • February 26, 2026
    • 84 views
    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन