Ayurveda jobs in Rajasthan: स्थायी पदों के लिए संविदा आयुर्वेद चिकिस्तक फिर धरने पर

Ayurveda jobs in Rajasthan: अजमेर में संविदा आयुर्वेद चिकिस्तकों ने एक बार फिर धरना शुरु कर दिया है। इससे पहले भी इन संविदा आयुर्वेदाचार्यों ने स्थायी पदों को भरने के लिए 369 दिनों तक आयुर्वेद निदेशालय के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया था। अब चिकित्सक अपनी चार सूत्रों मांगों को लेकर दोबारा धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सकों को अस्थायी तौर पर तो अस्पतालों और डिसपेंसरियों में लगा दिया गया है। लेकिन जो पद रियारमेंट या अन्य तरीकों से खाली हुए हैं। उनको स्थायी तौर पर नहीं भरा जा रहा है। इसके स्थान पर अशोक गहलोत सरकार संविदा के नाम पर आयुर्वेद चिकित्सकों को नौकरी पर ले रही है।

Ayush Hospitals in Rajasthan: राजस्थान में कई जिलों में खुले आयुष अस्पताल और हेल्थ सेंटर्स

राज्य में करीब 639 स्थायी आयुर्वेद चिकित्सकों के पद खाली हैं। नियम के मुताबिक इनकी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु होनी चाहिए थी। लेकिन अभी तक राज्य सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है। संविदा आयुर्वेदिक चिकित्सा एसोसिएशन के मुताबिक फिलहाल 639 स्थायी पद खाली हैं। नए अस्पतालों और अन्य चिकित्सा डिस्पेंसरियों के खुलने पर ये स्थायी पद करीब 1000 हो जाएंगे। ऐसे में एसोसिएशन ने आह्वाहन किया है कि सभी संविदा आयुर्वेद चिकित्सकों को मिलकर धरना देना चाहिए।

  • Related Posts

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त

    Jal Neti is a powerful yogic nasal cleansing technique that helps improve breathing, reduce sinus issues, and enhance mental clarity. Learn its benefits, steps, and precautions. योग केवल आसनों तक…

    कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

    A high-level delegation from the Ministry of Ayush, led by Vaidya Rajesh Kotecha, visited the National Cancer Institute to strengthen collaboration in integrative oncology, natural products research, and global health…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त

    कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

    कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

    Ayurveda में Innovation बढ़ाने के लिए समझौता

    Ayurveda में Innovation बढ़ाने के लिए समझौता

    आयुष मंत्रालय का खोखला दावा, टोल फ्री हेल्पलाइन है बंद

    • By एसk
    • April 27, 2026
    • 149 views
    आयुष मंत्रालय का खोखला दावा, टोल फ्री हेल्पलाइन है बंद

    Ayurvedic Treatment for Malaria: मलेरिया में आयुर्वेदिक इलाज

    Ayurvedic Treatment for Malaria: मलेरिया में आयुर्वेदिक इलाज

    Kedarnath Yatra 2026: दर्शनों के लिए खुले बाबा के द्वार

    • By एसk
    • April 22, 2026
    • 45 views
    Kedarnath Yatra 2026: दर्शनों के लिए खुले बाबा के द्वार