Ayurveda on Arthritis: अमेरिका में हो रही है गठिया पर आयुर्वेदिक इलाज पर स्टडी

Ayurveda on Arthritis: दुनियाभर में आयुर्वेद पर रिसर्च शुरु हो गई है। आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने गठिया में आयुर्वेदिक इलाज (Arthritis treatment in Ayurveda) पर अमेरिका (America) में रिसर्च शुरु कराई है, मई से शुरु होने वाली यह रिसर्च अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (University of California los Angeles) के मशहूर गठिया विशेषज्ञ डॉ. डेनियल एरिक फुर्स्ट की देखरेख में होगी। इस रिसर्च का सेम्पल साइज भी 240 कर दिया गया है।

ये दुनिया का पहला ऐसा फेस-3rd ट्रायल होगा, जोकि आयुर्वेद की किसी दवा के लिए इतने बड़े स्तर पर हो रहा है। यह रिसर्च सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदा (CCRAS) और केरल की मशहूर आर्यवैद्यशाला (Arya Vaidyashala) की सहयोगी AVP फाउंडेशन मिलकर कर रही हैं। अथाराइटिस एसोसिएशन ऑफ साउथ कैलिफोर्निया के डायरेक्टर और गठिया के एक अन्य प्रसिद्ध डॉ. एडजार्ड अर्नस्ट इस रिसर्च ने भी इस रिसर्च को गठिया के लिए वैकल्पिक दवा पद्धति के तौर पर समर्थन दिया है। उन्होंने इस रिसर्च को खुद ही डिजाइन किया है और इसकी स्टडी को मॉनिटर भी करेंगे। इस रिसर्च के लिए डॉक्टर्स और अन्य स्टॉफ की ट्रेनिंग भी शुरु हो गई है।

सेंट्रल आयुर्वेदा रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ मेटाबॉलिक डिस्आर्डर (बैंगलुरू) के रिसर्च ऑफिसर डॉ. एम एन सुभाश्री के मुताबिक ये स्टडी मई 2022 में शुरु होगी और अगले दो सालों में इसके पूरे होने की उम्मीद है। इस स्टडी का सेंपल साइज भी 48 मरीजों से बढ़ाकर 240 मरीज कर दिया गया है। इसके क्लिनिकल ट्रायल्स तीन अलग अलग जगहों पर होंगे। कोयंबटूर, बैंगलुरु और मुंबई में गठिया में आयुर्वेदिक इलाज के ट्रायल्स होंगे।     

इससे पहले भी अमेरिका की संस्था नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने वाशिगटन यूनिवर्सिटी में गठिया रोगों पर आयुर्वेदिक इलाज को लेकर एक क्लिनिकल ट्रायल किया था। जिसमें गठिया रोगियों पर आयुर्वेद और एलोपैथी इलाज की तुलना की गई थी। बाद में ये स्टडी पूरी दुनिया के प्रमुख जर्नल में छपी थी।

  • Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 136 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 120 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड