Ayurveda Product Export: आठ सालों में 67 परसेंट बढ़ा आयुर्वेद-हर्बल उत्पादों का निर्यात

Ayurveda Product Export: दुनियाभर में योगा और उसके टीचर्स के बाद अब आयुर्वेद और उनके उत्पादों की मांग में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद आयुर्वेद और हर्बल उत्पादों के निर्यात में भारी बढ़ोतरी हुई है। पिछले आठ सालों में आयुर्वेद और हर्बल उत्पादों के निर्यात में 67 परसेंट की भारी बढ़ोतरी हुई है।

दरअसल भारत सरकार पिछले कुछ सालों से लगातार आयुर्वेद को विश्व में स्थापित करने की कोशिश में लगी हुई है। इसकी वजह से आयुर्वेद और हर्बल उत्पादों का निर्यात साल 2021-22 में बढ़कर 61 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। 2013-14 में ये निर्यात 36.7 करोड़ डॉलर था।

Dr. Pratap Chauhan, Director, Jiva Ayurveda

मशहूर आयुर्वेदाचार्य और जीवा आयुर्वेद के डायरेक्टर डॉ. प्रताप चौहान ने  ayurvedindian.com को बताया कि बीते कुछ सालों में आयुर्वेद पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। सरकार की कोशिशों की वजह से दुनियाभर में भारत के आयुर्वेद का इस्तेमाल भी बढ़ा है।  भारत के वैद्य और रिसर्चर लगातार एविडेंस बेस्ड आयुर्वेदिक उत्पादों पर रिसर्च कर रहे हैं, बड़ी बड़ी रिसर्च मैग्जीन में आयुर्वेद पर रिसर्च पेपर छप रहे हैं, पिछले कुछ सालों में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के स्तर पर भी बहुत काम हुआ है। अब एविडेंस कलेक्शन का काम बड़े स्तर पर हो रहा है, इससे दुनियाभर में लोगों को भरोसा हुआ है कि आयुर्वेद काफी कारगर है। साथ ही कोरोना में अश्वगंधा और गिलोय काफी कारगर रही, इससे भी लोगों में आयुर्वेद की विश्वसनीयता बढ़ी है।

IMA-Ayush के महासचिव डॉ. केशव शर्मा ने ayurvedindian.com को बताया कि देखिए अभी तक आयुर्वेद को लेकर हमें तरीका नहीं पता था कि इसकी क्रेडिबिलिटी कैसे स्थापित करनी है। हमारे ऊपर टैग लग गया था कि हम अवैज्ञानिक है। वो हमारे लिए सबसे बड़ी परेशानी थी, लेकिन हमें इस सरकार के आने के बाद हमें काफी समर्थन मिला। सरकारी प्रयास विदेशों काफी हुए, सरकार ने हमारी बात को समझा और योग की वजह से भी हमारे ज्ञान को काफी दुनिया में समझा और जाना। इससे भी दुनियाभर में अब आयुर्वेद के प्रति विश्वास काफी बढ़ गया है।

  • Related Posts

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 61 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा