Artifical Intelligence के जरिए घर घर पहुंचेगा आयुर्वेद

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) के जरिए से आयुर्वेद (Ayurveda) को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush ) एक रोड मैप तैयार कर रहा है। केंद्र सरकार के आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के बाद से आयुष मंत्रालय तकनीक के जरिए आयुर्वेद को घर घर पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत आयुष मंत्रालय ने इसके लिए एक बैठक बुलाकर मंत्रालय के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ चर्चा की। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कटोचा ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में एआई के जरिए किस तरह से मरीजों के डेटा को बेहतर स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए संग्रहित करना है, इसपर एनसीआईएसएम, एनसीएच, आयुष अनुसंधान परिषदों, आयुष राष्ट्रीय संस्थानों, एनएमपीबी, पीसीआईएमएच, आयुष ग्रिड के अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों ने हिस्सा लिया। , बैठक का उद्देश्य आयुष ढांचे के आधार पर डेटा अधिग्रहण के लिए एआई का उपयोग करना, एआई अपनाने के लिए क्षेत्र को तैयार करना था।

बैठक में एआई आयुष और एकीकृत चिकित्सा समाधानों के माध्यम से आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को ज्य़ादा से ज्य़ादा लोगों तक पहुंचाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल का रोड मैप तैयार किया गया। जो बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की आयुष की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसके अलावा, आयुष आईटी परिसंपत्तियों (जैसे, आयुसॉफ्ट, आयुकेयर, आयुष अनुसंधान पोर्टल, नमस्ते पोर्टल) की एक सूची तैयार करने और व्यापक प्रसार के लिए एआई के माध्यम से इन समाधानों को एकत्रित करने के लिए आयुष बिरादरी के नेताओं और विशेषज्ञों की एक कोर समिति का गठन किया जाएगा।

  • kartik Upadhyaya

    Kartik has been working in journalism for the past nine years, with a strong focus on the integration of technology in traditional medicine. He writes extensively and effectively about how technological advancements are shaping and transforming the field of Ayurveda. He has been consistently covering technology-driven developments in Ayurveda, and his articles are widely read for their clarity, insight, and relevance.

    Related Posts

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 61 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा