Impact of Yoga Day: योग और ध्यान पर रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स में भारी बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद शुरु हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद देश और दुनिया में ना सिर्फ लोगों की रुचि योग में बढ़ी है, बल्कि योग को लेकर बहुत सारे नए शोध होने भी शुरु हो गए हैं। रिसर्स संस्थान पहले इंडिया फाउंडेशन की एक रिसर्च के मुताबिक, पिछले दस सालों में योग को लेकर दुनिया का नजरिया बदल गया है। PIF के मुताबिक, जनवरी 2001 से लेकर दिसंबर 2024 तक डब्लूएचओ के पास योग को लेकर 3274 क्लिनिकल ट्रायल्स रजिस्टर हुए हैं। जबकि ध्यान यानि मेडिटेशन को लेकर 1850 क्लिनिकल ट्रायल्स रजिस्टर हुए हैं। भारत इन ट्रायल्स में सबसे ऊपर है। इसके बाद अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ईरान और ब्रिटेन से लेकर जापान तक भी योग और मेडिटेशन पर क्लिनिकल ट्रायल कर रहा है। इसमें भारत लगभग 60 परसेंट क्लिनिकल ट्रायल कर रहा है। जबकि इसके बाद अमेरिका में योग और मेडिटेशन पर लगभग 29 परसेंट क्लिनिकल ट्रायल्स हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BIS standerd for yoga: योग सिखाने और योगा जिम के लिए न्यूनतम ट्रेनिंग होगी जरुरी

मोदी सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद योग पर 745 क्लिनिकल ट्रायल्स हुए हैं, जबकि मेडिटेशन के जरिए बीमारियों के इलाज पर 776 क्लिनिकल ट्रायल्स हुए हैं। जबकि इससे योग और मेडिटेशन पर इससे आधे ही क्लिनिकल ट्रायल्स हो रहे थे। इसी तरह योग और मेडिटेशन पर लिखे जाने वाले रिसर्च पेपर्स में भी बहुत बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 सालों में योग पर 6075 रिसर्स पेपर छपे हैं, जबकि इससे पहले यह संख्या 2934 ही रही थी। इसी तरह मेडिटेशन पर भी 6746 रिसर्च पेपर छपे हैं, जबकि इससे पहले यह 4051 ही थे।

यह भी पढ़ें: रोजाना योग का अभ्यास करने से मिलेंगे ये 10 फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ

इस बारे में पहले इंडिया फाउंडेशन के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर रवि पोखरना ने बताया कि 2014 में मोदी सरकार ने सरकार में आने के बाद आयुष को एक विभाग की बजाए पूरा मंत्रालय बना दिया। इससे पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को बहुत बढ़ावा मिला। सरकार ने भी आयुर्वेद, योग और ध्यान के साथ साथ अन्य पारंपरिक चिकित्साओं पर नई रिसर्च को बढ़ावा दिया। साथ ही सरकार के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र के 21 जून को योग दिवस घोषित करने के बाद इस क्षेत्र में बहुत बदलाव आया।

  • kartik Upadhyaya

    Kartik has been working in journalism for the past nine years, with a strong focus on the integration of technology in traditional medicine. He writes extensively and effectively about how technological advancements are shaping and transforming the field of Ayurveda. He has been consistently covering technology-driven developments in Ayurveda, and his articles are widely read for their clarity, insight, and relevance.

    Related Posts

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yug Sanskriti Nyas and Vriddhcare Foundation organized a special International Yoga Day 2026 program for senior citizens at Mata Rambeti Old Age Home, promoting healthy ageing through yoga, meditation, and…

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    The Ministry of Ayush, in collaboration with MDNIY and Habuild, set a Guinness World Record for the highest number of viewers on a YouTube Live yoga stream during the global…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 61 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा