Detoxify with coriander leaves: आयुर्वेद में शरीर में जमा होने वाले बुरे या खराब केमिकल्स को शरीर से बाहर निकालने पर काफी जोर दिया जाता है। इन तत्वों की वजह से शरीर बहुत सारी बीमारियों से घिर जाता है। जिनका इलाज मॉडर्न चिकित्सा में बहुत मुश्किल से हो पाता है। ऐसे में आयुर्वेद के जरिए शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के बहुत सारे अच्छे तरीके हैं। पंचकर्म उनमें से एक है, लेकिन घरेलू उपाय भी आयुर्वेद में बहुत कारगर होते हैं। प्रोफेसर महेश दधीचि के मुताबिक, धनिया पत्ती भी शरीर को डीटॉक्सिफाई करने के लिए बहुत ही कारगर उपाय है।अगर आप मोटापे से पीड़ित हैं या आपको जलन महसूस हो रही है या पाचन से संबंधित कोई परेशानी है तो आपको सुबह उठकर बस एक काम करना है, एक चम्मच हरे धनिए का पेस्ट बनाकर, उसे गर्म पानी में मिलाकर सुबह सुबह उठने के साथ ही पिए। इससे आपके शरीर के सारे बुरे केमिकल्स बाहर निकलना शुरू हो जाएंगे और यह इतनी कारगर चिकित्सा है कि 3 से 4 दिन के भीतर ही आपको इसका असर दिखने लगेगा। अगर आप मोटापे से भी पीड़ित हैं तो भी हरे धनिए चाय पेस्ट आपको काफी हद तक ठीक करेगा, हालांकि आपको इस उपाय के साथ-साथ अपने खानपान का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा।
Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism
Senior journalist Deepak Upadhyay receives AYUSH Award from AIIA Director Dr. P.K. Prajapati for promoting Ayurveda through AyurvedIndian.com New Delhi: Senior journalist Deepak Upadhyay was honoured with the AYUSH Award…





