सांसों की बदबू से लेकर दांतों की सफेदी तक, इस तरह करें फिटकरी का इस्तेमाल, दूर होंगी समस्याएं

फिटकरी का इस्तेमाल सिर्फ शेविंग किट में ही नहीं किया जाता बल्कि इसका इस्तेमाल कई अन्य कामों के लिए भी किया जा सकता है। इसकी मदद से न सिर्फ त्वचा की समस्या को दूर किया जा सकता है, बल्कि यह दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप दांतों की किसी समस्या से परेशान हैं तो फिटकरी का इस्तेमाल करके देखें। सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाने के अलावा यह पीले दांतों को चमकाने में भी मदद करेगा।

दांतों में दर्द

कभी-कभी दांतों में दर्द होता है जो काफी असहनीय होता है। अगर दांत दर्द अक्सर आपको परेशान करता है तो फिटकरी पाउडर का इस्तेमाल करें। दांत दर्द की समस्या में आराम मिलेगा। फिटकरी का पाउडर लें और इसे दर्द वाले दांत पर रगड़ें। इससे दांतों का दर्द कम होगा।

सांसों की बदबू के लिए उपयोगी है फिटकरी

सांसों की बदबू अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। ऐसे में फिटकरी की मदद से इस पर काबू पाया जा सकता है। बस फिटकरी को पानी में घोल लें। रोजाना ब्रश करने के बाद इस पानी से धो लें। सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए रोजाना गरारे करें। यह समस्या कुछ ही दिनों में कम हो जाएगी।

प्राकृतिक माउथवॉश

फिटकरी को पानी में घोलकर शीशी में भरकर रख लें। इसे माउथवॉश के रूप में रोजाना इस्तेमाल करें। यह दांतों को बैक्टीरिया मुक्त रखने और मसूड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा।

मुंह के छालों में मिल सकती है राहत

मुंह के छाले बहुत से लोगों को परेशान करते हैं। कभी-कभी ये छाले घाव का रूप ले लेते हैं और बहुत दर्द का कारण बनते हैं। ऐसी समस्या होने पर फिटकरी को पीसकर चूर्ण बना लें। फिर इस पाउडर को घाव या छाले वाली जगह पर लगाएं। इसे कुछ दिनों तक लगातार लगाने से मुंह के छाले ठीक होने में मदद मिलती है।

मसूड़ों से खून आना

मसूड़ों से खून आना अक्सर पायरिया का एक लक्षण होता है। जिसमें फिटकरी फायदेमंद होती है। फिटकरी को एक गिलास गर्म पानी में घोलें। इसके साथ सेंधा नमक मिलाकर दिन में तीन से चार बार गरारे करें। मसूड़ों से खून आने की समस्या से राहत मिलेगी।

पीले दांतों के लिए फिटकरी

अगर दांत पीले पड़ गए हैं तो फिटकरी के पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर सरसों के तेल में पेस्ट बनाकर इससे दांतों को रगड़ें। इस पेस्ट से दिन में दो बार दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल जाएगा।

  • Related Posts

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…

    Yoga for Mental Well-being

    The Ministry of Ayush promotes yoga, mindful breathing and meditation through #AyushForMentalHealth to support mental well-being ahead of World Mental Health Day. New Delhi: The Ministry of Ayush is highlighting…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 103 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion