इन 5 आयुर्वेदिक दवाओं से बनाएं सेक्स लाइफ को बेहतर, छिपे हैं बिस्तर में ‘बाहुबली’ बनने के राज

भारत में यौन रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है क्योंकि ज्यादातर लोग इसका इलाज नहीं करवाते हैं। सेक्स पावर की कमी भी एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में लोग पूरी तरह से जागरूक नहीं होते हैं और वे नीम हकीमों या बाबाओं के जाल में फंसकर अपनी समस्याओं को और बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही लोग इस समस्या को लेकर खुलकर बात नहीं करते हैं और इसे बड़ी बीमारी के तौर पर लेते हैं।

सेक्स के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है और इस ऊर्जा को सेक्स पावर कहा जाता है। सेक्स पावर में कमी का मतलब है कि सेक्स के दौरान आप अपनी क्षमता के मुताबिक सेक्स नहीं कर पा रहे हैं या फिर कुछ ही मिनटों में बुरी तरह थक रहे हैं। वास्तव में, सेक्स के दौरान कमजोर महसूस करना शारीरिक समस्या की तुलना में एक मानसिक समस्या है।

सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं

अगर आप भी इंटरनेट पर सेक्स पावर बढ़ाने के घरेलू नुस्खे या पुरुष शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं खोजते रहते हैं तो ध्यान रखें कि उन पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आजकल सेक्स पावर बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह की गोलियां उपलब्ध हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि इन दवाओं के साइड इफेक्ट होते हैं। इन दवाओं की जगह यौन शक्ति बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं। आयुर्वेद के अनुसार सेक्स पावर बढ़ाने के लिए शरीर में उर्चे का जमाव बहुत जरूरी है। शरीर जितना ऊर्जावान होगा, उतना ही बेहतर आप सेक्स कर पाएंगे। इसलिए ऐसी जड़ी बूटियों का सेवन करें जो यौन शक्ति को बढ़ाती हैं और शारीरिक क्षमता को बढ़ाती हैं। सीमित मात्रा में इन दवाओं का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

सेक्स पावर बढ़ाने की प्रमुख आयुर्वेदिक दवाएं:

1- अश्वगंधा: आयुर्वेद के अनुसार अश्वगंधा एक रासायनिक औषधि है और यह पुरुषों के शरीर में सभी धातुओं की मात्रा को बढ़ाती है। इसके प्रयोग से विशेषकर शुक्र धातु की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। इसके नियमित सेवन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, वीर्य बढ़ता है और सेक्स के दौरान आपको जल्दी थकान नहीं होती है।

2- शिलाजीत : आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिशाली और वीर्य बढ़ाने वाली औषधि माना गया है। यह शरीर की यौन शक्ति को बढ़ाने में बहुत उपयोगी है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसके सेवन के दौरान आपको तली हुई तली-भुनी चीजें, खट्टी और ज्यादा नमक वाली चीजों से परहेज करना चाहिए।

3- सफेद मूसली: सफेद मूसली एक ऐसी जड़ी बूटी है जो सेक्स पावर बढ़ाने के लिए बहुत लोकप्रिय है, इसे हर्बल वियग्रा के नाम से भी जाना जाता है। सफेद मूसली का उपयोग यूनानी, होम्योपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा में लंबे समय से किया जा रहा है। यह एक तरह की जड़ें हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से यौन दुर्बलता, नपुंसकता और शीघ्रपतन जैसी बीमारियों के उपचार में किया जाता है।

4- त्रिफला : आंवला, बहेड़ा और हरड़, इन तीन प्रकार की औषधियों के मिश्रण को त्रिफला कहा जाता है। वजन कम करने, कब्ज दूर करने के अलावा सेक्स पावर बढ़ाने के लिए यह काफी कारगर औषधि मानी जाती है। इसका उपयोग पाउडर के रूप में किया जाता है। जो लोग सेक्स करते समय बहुत जल्दी थक जाते हैं उन्हें नियमित रूप से इस जड़ी बूटी का सेवन करना चाहिए।

5- कौंच बीज चूर्ण: यह झाड़ियों में पाया जाने वाला एक औषधीय पौधा है। इस पौधे के बीज का उपयोग सेक्स पावर बढ़ाने और नपुंसकता के उपचार में किया जाता है।

अगर आपको ऊपर बताई गई किसी भी दवा के सेवन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपनी जांच करवाएं। इसके अलावा आपको सेक्स पावर फूड जैसे हरी सब्जियां, चुकंदर, ड्राई फ्रूट्स, तरबूज, सेब आदि का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

(अस्वीकरण: ayurvedindian.com का लेख सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

  • Related Posts

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Senior journalist Deepak Upadhyay receives AYUSH Award from AIIA Director Dr. P.K. Prajapati for promoting Ayurveda through AyurvedIndian.com New Delhi: Senior journalist Deepak Upadhyay was honoured with the AYUSH Award…

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    IMA-AYUS celebrates Dhanvantari Jayanti in Delhi, honours leading Ayurveda doctors with Dhanvantari, Sushruta and Charak Awards and pledges better AYUSH healthcare. New Delhi: On the occasion of Bhagwan Dhanvantari Jayanti,…

    One thought on “इन 5 आयुर्वेदिक दवाओं से बनाएं सेक्स लाइफ को बेहतर, छिपे हैं बिस्तर में ‘बाहुबली’ बनने के राज”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    • By एसk
    • October 19, 2026
    • 50 views
    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide