Ayurveda में भी Pitra paksha का है जिक्र, पूर्वजों की नाराजगी मानसिक बीमारियों को देती है जन्म

पितृ पक्ष शुरु हो गया है, आयुर्वेद में भी पितृ पक्ष का जिक्र किया गया है और जो बीमारियां मन के साथ जुड़ी होती हैं, उन्हें भूत चिकित्सा में पितरों की नाराजगी के तौर पर देखा जाता है। आयुर्वेद के महान ग्रंथ चरक सहिंता में भूत चिकित्सा बताई गई है। जिसके 9 कारक बताए गए हैं। इसमें देवता (Deva), असुर (Asura/Daitya), गंधर्व (Gandharva), यक्ष (Yaksha), राक्षस (Rakshasa), पिशाच (Pishach), नाग (Naaga), गृह (Graha) और पितर (PITARA) मानसिक बीमारियों के कारक बताए गए हैं। ये बीमारियां अलौकिक शक्तियों या किसी बुरी आत्मा के आक्रमण के कारण हो सकती हैं। 

आयुर्वेद में ये चिकित्सा सिखाई जाती है, इसमें पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान कहा जाता है कि हमारे पूर्वज वापस आते हैं और हम उनकी सेवा कर उनका आशिर्वाद लेते हैं। लिहाजा अपने मन की शांति के साथ साथ भौतिक तौर पर अपनी बढ़ोतरी के लिए इस पक्ष के दौरान लोगों की सेवा और उनकी सेवा करने को विशेष बताया गया है।
आयुर्वेद में पिछले कर्मों को कुछ बीमारियों का कारक माना जाता है। भूत विद्या उन कारणों से संबंधित है, जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई तो नहीं देती हैं और त्रिदोष के संदर्भ में उनकी कोई प्रत्यक्ष व्याख्या नहीं है। इन बीमारियों में अधिकांश मन की अशांति होती है और जिसका कोई प्रत्यक्ष कारण नहीं होता है। जहां राजस (जुनून) और तमस (अज्ञान) को योगदान देने वाले कारक माना जाता है। 
आयुर्वेद के अनुसार, ये मानसिक रोग देव, असुर, गंधर्व, यक्ष, राक्षस, पितर, पिशाच, नाग और अन्य राक्षसों या बुरी आत्माओं के कारण होता है। इन बीमारियों की सटीक पैथो-फिजियोलॉजी पर बड़े पैमाने पर शोध किया गया है, लेकिन आधुनिक विज्ञान में ये क्यों होती हैं, इसका कोई सटीक कारण अभी तक नहीं मिला है। आयुर्वेद में रोगी की मनोवैज्ञानिक परेशानियों को शांत करने के लिए जड़ी-बूटियों, आहार, मंत्रों और ध्यान और प्रणायाम जैसी योग चिकित्सा का उपयोग किया जाता है, आधुनिक विज्ञान भी अब मानसिक चिकित्सा में योग, ध्यान और मंत्रों को बताता है। लिहाजा आयुर्वेद को मानने वालों को इन दौरान सात्विक जीवन जीना चाहिए और दान पुण्य करना चाहिए।

  • Related Posts

    Ayurveda TB study: TB के इलाज में अब आयुर्वेद भी होगा शामिल

    India initiates a first-of-its-kind global clinical study to evaluate Ayurveda as an adjunct to modern tuberculosis treatment, involving 1,250 patients across eight institutions to assess recovery, safety, nutrition, and quality…

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda TB study: TB के इलाज में अब आयुर्वेद भी होगा शामिल

    • By एसk
    • March 26, 2026
    • 43 views
    Ayurveda TB study: TB के इलाज में अब आयुर्वेद भी होगा शामिल

    Medicinal plants के बढ़ावे पर होगा सरकार का ज़ोर

    Medicinal plants के बढ़ावे पर होगा सरकार का ज़ोर

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    • By एसk
    • March 17, 2026
    • 82 views
    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से