New Director of Goa AIIA: प्रो. सुजाता कदम बनी AIIA गोवा की नई डायरेक्टर

New Director of Goa AIIA: गोवा के ऑल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद की नई डायरेक्टर प्रोफेसर सुजाता कदम होंगी। प्रोफेसर कदम ने इस महीने की शुरुआत में ही प्रो. तनुजा नेसारी से यह चार्ज ले लिया है। प्रो. तनुजा नेसारी ऑल इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद दिल्ली के साथ-साथ गोवा के इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभा रही थी।

प्रोफेसर सुजाता कदम देश की जानी-मानी आयुर्वेदिक गाइनेकोलॉजिस्ट है और 2 दशकों से ज्यादा इस क्षेत्र का अनुभव रखती हैं। अभी तक वह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद में स्त्री रोग और प्रसूति तंत्र विभाग को देख रही थी। प्रोफेसर सुजाता कदम आयुर्वेद के जरिए डिलीवरी और फर्टिलिटी को लेकर दुनिया जहान में एक बड़ा नाम मानी जाती है।

आयुर्वेद में बच्चों की डिलीवरी करने से पहले ही गर्भसंस्कार और अन्य स्वास्थ्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाता है, इसीलिए आयुर्वेद में गर्भ एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में डॉक्टर सुजाता का ऑल इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद की डायरेक्टर पद को संभालना काफी महत्वपूर्ण है।

भारत में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को लेकर अब काफी ध्यान दिया जा रहा है और कोरोना के बाद से आम लोगों का रुझान भी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ा है। इसकी वजह से लंबी बीमारियों या फिर क्रॉनिक डिजीज को कम करने की कोशिश की जा रही है, जो कि खानपान और रहने सहने के ढंग से ही ठीक की जा सकती हैं। पिछले कुछ समय में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद में भी बड़ी संख्या में लोगों का इलाज के लिए आना आयुर्वेद के प्रति आम लोगों के रुझान को दिखाता है।

  • Related Posts

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    From ancient knowledge to modern research, India’s Ayurveda ecosystem is evolving through stronger institutions, scientific research, quality standards, education, medicinal-plant conservation and global collaboration. As Ayurveda Day 2026 approaches, discover…

    “ग्लोबल फिटनेस ट्रेंड्स” ने बढ़ाई अश्वगंधा की मांग, WHO सम्मेलन में विशेष चर्चा

    नई दिल्ली। दिल्ली में होने जा रहे दूसरे Global Summit on Traditional Medicine में इस बार पूरा एक विशेष सत्र अश्वगंधा पर रखा गया है। दरअसल अमेरिका से लेकर चीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके