पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन का होगा डिजिटाइजेशन

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों (traditional medical practices) में एकरुपता लाने और डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन में नियमों को लेकर भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग की एक बैठक हुई है। इस बैठक में पहली बार देशभर के पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन को लेकर सभी रजिस्ट्रेशन प्रमुख एक साथ आए। आयोग की एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन बॉर्ड (Ethics and Registration Board) की इस बैठक में डॉक्टर्स के अधिकार, पेशेवर नैतिकता,डिजिटाइजेशन,ABDM पर चर्चा की गई। बैठक में एक प्रमुख मुद्दा सभी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन का डिजिटाइजेशन करना भी था।

देश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को दोबारा मार्डन तरीके से स्थापित करने के लिए आयुष मंत्रालय ने अलग अलग बोर्ड और कमीशन स्थापित किए हैं, जिनमें पारंपरिक चिकित्सा के लिए राष्ट्रीय आयोग में आयुर्वेद,यूनानी, सिद्धा और सोवा रिग्पा शामिल हैं। इन चिकित्सा पद्धतियों के लिए पाठक्रम तैयार करने और कॉलेजों को सीटों आवंटित करने और डॉक्टर्स के लिए चार्टर बनाने का काम यह आयोग करता है। इसी के तहत राष्ट्रीय आयोग ने देशभर के डॉक्टर्स का रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रमुखों को बैठक के लिए बुलाया था। यह पहली बार है कि इस बैठक में पूर्वोत्तर राज्यो के रजिस्ट्रेशन काउंसिल प्रमुख भी चर्चा में हिस्सा लेने आए थे।

देशभर में मार्डन चिकित्सा के साथ साथ पारंपरिक चिकित्सा का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े स्तर पर किया जाता है। लेकिन पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आगे बढ़ाने के लिए आजादी के बाद से कोई बेहतर काम नहीं हुआ था, लिहाजा खुद देश में ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां काफी पिछड़ गई थी। और तो और इसकी वजह से बहुत सारी आयुर्वेदिक पद्धतियों पर विदेशों ने अपना दावा भी ठोंक दिया था। लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार ने ना सिर्फ आयुष को स्वास्थ्य मंत्रालय से अलग किया, बल्कि खुद भी आयुर्वेद और योग को लेकर देश विदेश में प्रचार भी करते रहे। इन्हीं प्रयासों की वजह से योग पर भारतीय दावे को पूरी दुनिया ने स्वीकार भी किया, जबकि दूसरी ओर चीन भी योग को अपना बताने में लगा हुआ था।

  • Related Posts

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Discover the health benefits of Holi from an Ayurvedic perspective. Learn how Holika Dahan, natural colors, sunlight, and seasonal balance help boost immunity, detox the body, and improve mental well-being.…

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    नई दिल्ली। एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और यूनानी चिकित्सा की समृद्ध परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (IMA-AYUS) द्वारा यूनानी दिवस 2026 का भव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    • By एसk
    • February 26, 2026
    • 84 views
    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन