Water for healthy life: पानी पीने का तरीका दिला सकता है मोटापे से मुक्ति

Water for healthy life: पूरी दुनिया इन दिनों मोटापे की एक ऐसी बीमारी से परेशान है, जोकि बीपी से लेकर शुगर तक की बीमारियों को साथ लेकर आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये बीमारी बिना किसी दवाई के खत्म हो सकती है, वो भी सिर्फ पानी पीने के तरीके से। जी हां, आयुर्वेद के मुताबिक, मोटापा कम करने या फिर मोटे ना हों। इसमें पानी का बहुत ही महत्व है।

सुबह उठते ही बासी मुंह पीएं पानी

जब आप सुबह उठते हैं तो पेट भरकर पानी पीना चाहिए। लेकिन पानी पीने का भी एक तरीका है। पानी किसी ग्लास में बैठकर धीरे धीरे पीना चाहिए। आप एक घूंट पानी पीएं, उसे थोड़ी देर मुंह में रखें और फिर पीएं, इससे आपके मुंह की लार पानी में मिलकर आपके पेट में जा सके। इससे आपके पेट का पित्त शांत होता है और पेटी की एसिडिटी भी कम होती है। साथ ही पेट साफ होने के लिए पर्याप्त प्रेशर भी बनता है। आपका पेट साफ होगा तो पेट बेहतर तरीके से आपका डाइजेशन करेगा। साथ ही धीरे धीरे करके आपके पेट की अतिरिक्त चर्बी इससे कम होनी शुरु हो जाएगी।

ठंडे पानी से बचें, गुनगुना पानी पीएं

गर्मियों में ठंडा पानी पीने वाले लोगों को अक्सर पेट की बीमारियां जल्द ही जकड़ लेती है। वजह से ठंडे पानी की वजह से उनकी पाचन क्रिया पर असर आता है। साथ ही ये वात, पित्त और कफ के संतुलन को भी बिगाड़ देता है। ये असर धीरे धीरे करके बीमारियों में बदल जाता है, जोकि मोटापे से लेकर अन्य बीमारियों तक पहुंच जाता है। इसलिए ठंडे पानी से दूरी बनाए रखना बहुत जरुरी है। साथ ही गुनगुना या फिर निवाया पानी पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए। अगर पीना भी पड़े तो गुनगुना पानी थोड़ा थोड़ा करके पीना चाहिए।

  • Related Posts

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Discover how Ayurvedic parenting connects children with nature to boost immunity, balance doshas, and prevent common illnesses. Learn natural ways to raise healthy, strong, and disease-free kids through Ayurveda. Ayurvedic…

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Learn about common stomach problems like gas, constipation, acidity, and indigestion from an Ayurvedic perspective. Discover natural remedies, lifestyle tips, and simple home treatments to improve digestion and maintain a…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    • By एसk
    • February 26, 2026
    • 86 views
    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन