Ayurveda में स्टार्टअप चैलेंज में विजेताओं को मिलेगा इतना कुछ

Ayurveda में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय ने स्टार्टअप चैलेंज शुरु किया है, इस चैलेंज में जितने वाले को पांच लाख रुपये नकद पुरस्कार के साथ साथ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा (AIIA) के साथ इंक्यूबेशन का मौका भी मिलेगा। आयुष मंत्रालय आयुष सेक्टर में नई नई कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए इस तरह की बहुत सारी गतिविधियां कर रहा है, इनमें से स्टार्टअप को बढ़ावा देना भी शामिल हैं।

AIIA की निदेशक डॉ. तनुजा नेसारी ने बताया कि आयुर्वेद सेक्टर में स्टार्टअप करने में आपार संभावनाएं हैं, आयुर्वेद आहार में, आयुर्वेद आईटी में, बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग में, नाडी परीक्षण आदि में बहुत सारे ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें स्टार्टअप किया जा सकता है। इसलिए आयुष मंत्रालय के स्टार्टअप चैलेंज में शामिल होकर अपनी जिज्ञासा, अपनी स्किल और रिसर्च को आगे बढ़ाने का मौका है। 31 जनवरी 2024 तक इस स्टार्टअप चैलेंज के लिए आवेदन किया जा सकता है।

डॉ. तनुजा नेसारी के मुताबिक, AIIA इस स्टार्टअप चैलेंज में विजेताओं को इंक्यूबेशन देगा, ताकि सिर्फ बात चैलेंज में शामिल होने तक ही ना रहे। हम उनको पूरी सपोर्ट करेंगे। जबतक यह इस प्रोडक्ट को मार्केट में नहीं लाया जाता, तब तक हम इनको सपोर्ट करते रहेंगे। हर दिन हर घर आयुर्वेद स्टार्टअप चैलेज में शामिल हों। इस स्टार्टअप चैलेंज को इंवेस्ट इंडिया ने भी सपोर्ट किया है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, इस स्टार्टअप चैलेंज में पहले स्थान पर आने वाले विजेता को 5 लाख रुपये और दूसरे स्थान पर आने वाले को 2.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 61 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 56 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा