Ayurvedic and Herbal Food को ज्य़ादा प्रचलित करने के लिए तैयार किए जा रहे हैं आंत्रप्रेन्योर

देश में आयुर्वेदिक और हर्बल फूड (Ayurvedic and Herbal Food) को बढ़ावा देने के लिए अब आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने नए नए तरीके अपनाने शुरु किए हैं, इसके तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आयुर्वेदिक आहार पर एक ट्रेनिंग कोर्स शुरु किया है। इस ट्रेनिंग कोर्स के जरिए नए-नए आंत्रप्रेन्योर को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि आयुर्वेद आधारित खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके।

Also read:Food habits in Ayurveda: अगर बीमार नहीं होना चाहते तो भूख लगने पर कितना खाएं?

आयुर्वेदिक आहार में लोगों की जागरुकता लगातार बढ़ रही है, बहुत सारे रेस्ट्रां और खाना का कारोबार करने वाले हर्बल और आयुर्वेदिक आहार पर ध्यान देने लगे हैं। कम से कम हेल्थी फूड अब लोगों में जगह बना चुका है। बहुत सारे लोग हर्बल और आयुर्वेद के नाम पर खाने का काम तो शुरु कर देते हैं, लेकिन इसके लिए क्या क्या सर्टिफिकेट लेने होते हैं, कैसे इसकी मार्केटिंग करनी है, इसकी जानकारी कम ही होती है। इसलिए अब नए एंटरप्रन्योर्स को इसकी ट्रेनिंग देने के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने एक विशेष ट्रेनिंग कोर्स चलाया है। जोकि 8 से 12 जुलाई के बीच चलाया जा रहा है। जिसमें 25 लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

Also read: Superfood for Brain: Your child’s brain will be faster, feed these 5 things every day

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के मुताबिक, देश दुनिया में आयुर्वेदिक आहार बहुत ही तेज़ी से बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए यह ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें फूड टेक्नॉलॉजी विशेषज्ञों के साथ साथ फूड रेगुलेटरी संस्था एफएसएसएआई के विशेषज्ञ भी आएंगे। साथ ही आयुर्वेद के मुताबिक कौन कौन से खाने बाज़ार में चल सकते हैं, उनके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    The Ministry of AYUSH invites applications for the PM National Yoga Awards 2026. Individuals and organizations promoting yoga can apply before March 21 for this prestigious honor. नई दिल्ली। योग…

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    • By एसk
    • March 17, 2026
    • 78 views
    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द

    • By एसk
    • March 6, 2026
    • 41 views
    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द