Exams in Ayurved Hospital : आयुर्वेद अस्पताल में एम.बी.बी.एस छात्राओ के परीक्षण शुरू

गोहाना मुद्रिका, 24 जून : गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज (Bhagat Phool Singh Government Medical College) से एम.बी.बी.एस. (MBBS) की 25 छात्राएं शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (Bhagat Phool Singh Mahila Vishwavidyalaya) के माड़ सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान (MSM Institute of Ayurveda) में पहुंची। इंटर्न छात्राएं संस्थान के आयुर्वेद अस्पताल में एक सप्ताह तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगी। आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डा. महेश दाधीच

(Prof.(Dr.) Mahesh Dadhich) https://twitter.com/mahesh_dadhich?s=20&t=NltV_SEA7oDTQngw7XkeTw

ने बताया कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद कॉलेज के बीच एम.ओ.यू. (MOU) हुआ था। इसके तहत आयुर्वेद कॉलेज की इंटर्न छात्राएं मेडिकल प्रशिक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की छात्राएं आयुर्वेद पद्धति जानने के लिए आयुर्वेद संस्थान आएंगी।

शुक्रवार को मेडिकल कालेज की छात्राओं से आमने सामने होते हुए प्रो महेश दाधीच (Prof.(Dr.) Mahesh Dadhich) ने आयुर्वेद के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति में न केवल बीमारियों का इलाज होता है बल्कि बीमारियों के कारणों को जानकर भविष्य में ऐसी बीमारी फिर कभी न हो पद्धति के तहत इलाज होता है। उन्होंने बताया की आयुर्वेद में बहुत सारी बीमारियों की जड़ पेट को माना गया है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मोटापा (Obestiy ) भी मनुष्य का दुश्मन है। आप जितने मोटे होंगे उतने ही रोग होने की संभावना ज्यादा होगी। प्रो. दाधीच (Prof.(Dr.) Mahesh Dadhich) ने कहा कि आयुर्वेद आयु और वेद से बना उन्होंने कहा कि अगर हम आयुर्वेद के अनुसार अपना व्यवहार और आहार अपना ले तो रोग मुक्त जीवन जी सकते है । इस मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. महेंद्र शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने आयुर्वेद के प्रमुख सिद्धांत व क्लीनिकल विषयों के बारे में जानकारी दी | फार्मेसी प्रभारी पीयूष चौधरी (Piyush Chaudhary ) ने आयुर्वेद में बनने वाली दवाओं के निर्माण के बारे में बताया।

  • Related Posts

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    The Ministry of AYUSH invites applications for the PM National Yoga Awards 2026. Individuals and organizations promoting yoga can apply before March 21 for this prestigious honor. नई दिल्ली। योग…

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    • By एसk
    • March 17, 2026
    • 78 views
    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द

    • By एसk
    • March 6, 2026
    • 41 views
    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द