Glowing skin with Naturopathy: कुछ चुनिंदा बातें ही आपको बना सकती है खूबसूरत

Glowing skin with Naturopathy: चेहरे की सुंदरता और त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए हर महीने हज़ारों रुपये खर्च करने वाले लोग अगर चाहें तो सिर्फ कुछ जरुरी बातों से ही अपनी त्वचा को सुंदर बनाया जा सकता है। इसमें ना तो किसी  रासायनिक तत्व और महँगे सौंदर्य प्रसाधनों को इस्तेमाल करना है, बल्कि दिन में कुछ ऐसे स्टेप उठाने हैं, जोकि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो सकते हैं। सबसे पहले हम त्वचा की समस्याओं की बात करते हैं, कुछ महिलाओं की त्वचा में समय से पहले ही झुर्रियाँ पड़नी शुरु हो जाती है, क्योंकि उनका रहन सहन का तरीका खराब आदतें जैसे सिगरेट, शराब, ड्रग्स और खाने पीने की खराब आदतें, साथ ही तनाव प्रमुख भूमिका निभाता है।

असंतुलित हार्मोन्स

कील मुहासें या झाइयाँ तो हर उम्र की युवतियों और महिलाओं के लिए एक सामान्य समस्या है। कभी कभी यह हॉर्मोन्स के असंतुलन से भी ये हो जाती है। इसके लिए ज्यादा चिंतित होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि यह समय के साथ अपने आप ही ठीक भी हो जाती है। खराब पाचन की वजह से भी कई बार मुहासों का कारण बनता है। खून का दौरा आपके चेहरे और त्वचा को  प्राकृतिक रूप से सुन्दर बना देता है

खूब सारा पानी पीएं

जितना ज्य़ादा आप पानी पिएंगे, उतना ही आपके शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे, आपका खून साफ होगा और आपकी त्वचा में निखार आएगा। नींबू और शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और त्वचा को साफ और स्वस्थ रखता है।

एक्साइज़

रोज़ाना एक्साइज़ करना बहुत ही जरुरी है, इसको रोज़ाना करने से आपके शरीर में खून का दौरा अच्छा होता है, साथ ही आपकी मांसपेशियां मज़बूत होती हैं। रोज़ाना एक्साइज़ करने से आपके चेहरे की रंगत अलग ही हो जाती है।

ताजे-फल सब्जियां ही खाएं

ताजे फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है, जितना हो सके ताजे फल सब्जियां ही खाएं, उन फलों को भी खूब खाएं जोकि विटामिन C के स्रोत हैं। पेट और रक्त के लिए पपीता बहुत ही अच्छा फल है। आलू अपने आप में काले धब्बे, दाग, धूप की कालिमा आदि को कम करने में काफी उपयोगी है।

तले भूने हुए पदार्थों से बचें

तले भूने हुए खाने से जितना हो सके दूरी बनाना चाहिए, अक्सर हम शाम को समोसा, ब्रेड पकोड़ा और अन्य कई तरह के जंक फ़ूड खाते हैं। इनसे बचना बहुत जरुरी है।  बहुत अधिक मसाले वाले और अधिक मीठे खाने से भी बचना चाहिए। आप अपने शरीर की प्रकृति (वात, पित्त और कफ) के हिसाब से ही खाना खाएं, अपने शरीर की प्रवृति जानने के लिए किसी अच्छे वैद्य से भी सलाह ली जा सकती है।

नींद

काम के साथ साथ शरीर को आराम की बहुत जरुरत होती है। रोज़ाना 8 घंटे की नींद बहुत ही जरुरी है। देर रात तक जगने वाले लोगों की त्वचा भी जल्द ही खराब होना शुरु हो जाती है। लिहाजा जल्दी सोए और सुबह जल्दी उठें।

नेचुरल उत्पादों का करें इस्तेमाल

आयुर्वेदिक फेसिअल पैकेज और स्क्रब का उपयोग करना बहुत ही जरुरी है। उन उत्पादों का इस्तेमाल करें, जोकि रसायनों से मुक्त हों, प्राकृतिक जड़ी बूटियों का ही प्रयोग करे। विटामिन E तेल का प्रयोग सीधे भी कर सकते हैंअगर आप कामकाजी हैं तो दिन भर के काम के बाद लौटने पर अपना चेहरा जरुर धोएं, इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेंगे। दिन में तीन बार अपनी आँखों पर पानी के छीटें जरुर मारे, इससे आंखों में भी शीतलता बनी रहती है। अपने शरीर की प्रकृति के मुताबिक हफ्ते में एक बार तेल से मसाज जरुर करें, ये भी आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकलता है।

खूब मुस्कुराएं

आपके चेहरे को अधिक सौम्य और दमकता हुआ मुस्कुराने से ही लगता है, लिहाजा दिन में जितना मौका मिलें, खूब मुस्कुराएं जितना आप मुस्कुराएगे, उतनी आपकी त्वचा चमकती है। जीवन में सकारात्मक बने रहें।

मेडिटेशन

आपको अपने बाहरी व्यक्तित्व के साथ साथ आंतरिक व्यक्तित्व का भी है। अगर आप चेहरे को चमकाना चाहते हैं तो दिन में दो बार ध्यान करें। ये आपको भीतर बाहर से चमकने में मदद करेगा।

  • Related Posts

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Discover how India’s “Ayurveda Aahara” initiative by FSSAI and Ministry of Ayush is standardizing traditional dietary knowledge with modern food safety for a healthier future. भारत के पारंपरिक और आयुर्वेदिक…

    Ayurvedic Rose Water Benefits: पेट और स्किन के लिए वरदान गुलाबजल

    “Discover the miraculous benefits of Rose Water (Gulab Ark) in Ayurveda. Learn how this cooling elixir balances Pitta dosha, rejuvenates skin, soothes eyes, and promotes mental calmness.” आयुर्वेद के अनुसार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 29 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 124 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”