Jobs in Haryana: राज्य में सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में आयुष डॉक्टर्स की भर्ती

इन दिनों देश में बड़ी संख्या में आयुष डॉक्टर्स की सरकारी नौकरियां लग रही हैं। डिफेंस के बाद अब हरियाणा सरकार भी राज्य के सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में आयुष डॉक्टर्स की भर्ती करने जा रही है।

Jobs in Haryana: हरियाणा के सभी जिलों में अब प्राथमिक केद्रों में आयुष के डॉक्टर की भर्ती की जाएगी। हरियाणा सरकार ने इस बाबत डायरेक्टर जनरल आयुष को लिखकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केद्रों में आयुष चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति के लिए कहा है।

राज्य भर में 1085 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती किए जाएंगे। स्वास्थ्य उपसचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा ने इस बाबत डायरेक्टर जनरल आयुष को चिट्ठी लिखकर यह पद भरने के लिए कहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अलावा यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टर की भी भर्ती इस दौरान की जाएगी। पैरामेडिक स्वास्थ्य केद्रों पर भी आयुर्वेदिक डॉक्टर भर्ती होंगे। हालांकि इस चिट्ठी में यह नहीं बताया गया है कि यह कब तक पूरा किया जाना है। इस चिट्ठी के मुताबिक सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर कम से कम एक आयुर्वेदिक या आयुष डॉक्टर की भर्ती की जानी है और दूसरी भर्ती उसके बाद की जाएगी।

  • Related Posts

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    आयुष मंत्रालय के NMPB ने विज्ञान भवन में औषधीय पौधों पर चिंतन शिविर आयोजित किया। मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर दिया। नई…

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    जयपुर, 9 फरवरी 2026। देश के प्रमुख आयुर्वेदिक संस्थान राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर ने आज अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह भव्य रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?